फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी धरोहर को जानें: राज्य संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान सांस्कृतिक, साहित्यिक-मनोरंजक कार्यक्रम

Thu, 14 Nov 2024 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में 19-24 नवंबर तक 'विश्व धरोहर सप्ताह' मनाया जाएगा, जिसमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें व्याख्यान, छाया चित्र प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य, और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल हैं, जो धरोहर के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए हैं।
विज्ञापन
'विश्व धरोहर सप्ताह' भारतीय धरोहर के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की संस्कृति, कला और धरोहर न केवल हमारी पहचान हैं, बल्कि दुनियाभर में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इनका महत्व युवाओं से लेकर आम जनता तक फैलाने के लिए समय-समय पर विभिन्न पहल की जाती रही हैं। इसी प्रयास के तहत राज्य संग्रहालय, राजधानी में एक विशेष बहुआयामी कार्यक्रम शृंखला का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से हम अपनी धरोहर से जुड़ी अहम जानकारियां और विशिष्टताओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व धरोहर सप्ताह एक महत्वपूर्ण आयोजन
मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर जबलपुर और इंदौर में 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाला 'विश्व धरोहर सप्ताह' भारतीय धरोहर के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया जाएगा | विश्व धरोहर सप्ताह भोपाल के राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, ग्वालियर के गुजरी महल, जबलपुर के रानी दुर्गावती संग्रहालय, इंदौर के इंदौर संग्रहालय एवं उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में स्थित होगी।

होगा व्याख्यान
व्याख्यान विरासत के अनमोल खजाने पर प्रकाश डालते हुए विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन 19 नवंबर को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन भी किया जाएगा। व्याख्यान का विषय होगा 'विश्व विरासत', जिसमें देश-विदेश की धरोहर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र यादव और डॉ. सीएस सक्सेना इस विषय पर अपने अनुभव और ज्ञान साझा करेंगे। यह व्याख्यान आम जनता के लिए खुला रहेगा और यहां उपस्थित लोग हमारी धरोहर के बारे में नई और रोचक जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


आकर्षक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं
इस दौरान भारतीय प्राचीन स्मारकों पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी, व्याख्यानमाला, चित्रकला प्रतियोगिता, एवं सांस्कृतिक लोक नृत्य का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 नवंबर को होगा और इसे पूरे सप्ताह, 24 नवंबर तक देखा जा सकेगा। 

आयोजन यह भी 
विश्व धरोहर सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से वे अपनी धरोहर से संबंधित ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जहां प्रतिभागी अपनी कला के माध्यम से धरोहर की महत्ता को उजागर करेंगे। इसके अलावा विरासत यात्रा के माध्यम से भी इस सप्ताह के दौरान लोगों को विभिन्न धरोहर स्थलों की यात्रा का अनुभव कराया जाएगा। जिससे उन्हें हमारे सांस्कृतिक धरोहर की गहरी समझ हो सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें