फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बिरसा मुंडा का बलिदान नहीं गया खाली, कहलाए "धरती के आबा", जयंती पर होंगे आयोजन, जानिए पूरा प्रोग्राम

Thu, 14 Nov 2024 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिरसा मुंडा की जयंती पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में कई आयोजन किए जाएंगे। बिरसा की कहानी जन जन तक पहुंचाने शहर की रंगकर्म संस्था रंग मोहल्ला सोसायटी खास प्रस्तुति देगी। संस्कृति विभाग द्वारा दी जाने वाली यह प्रस्तुति जबेरा में 15 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
बिरसा मुंडा जयंती पर भोपाल पर खास कार्यक्रम होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई सामाजिक और सियासी बेड़ियों में जकड़े जनजातीय समुदाय की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बिरसा मुंडा की जयंती पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में कई आयोजन किए जाएंगे। बिरसा की कहानी जन जन तक पहुंचाने शहर की रंगकर्म संस्था रंग मोहल्ला सोसायटी खास प्रस्तुति देगी। संस्कृति विभाग द्वारा दी जाने वाली यह प्रस्तुति जबेरा में 15 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


रंग मोहल्ला सोसायटी फॉर परफार्मिंग आर्ट के अदनान खान ने बताया कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने कई प्रयत्न किए। इसके लिए उन्होंने बड़ी मुश्किलें और परेशानियां भी उठाई और इन कोशिशों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए बिरसा ने अपने जीवन की आहुति तक दे दी। उन्होंने कहा कि इस महान नायक के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रदर्शित करती यह विशेष प्रस्तुति रंगकर्म संस्था रंग मोहल्ला सोसायटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट के संस्थापक स्व प्रदीप कुमार अहिरवार ने तैयार की थी। उन्हीं की यादों को मंच पर ताजा रखने के प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में जनजातीय महानायक की जयंती पर एक नाट्य मंचन किया जा रहा है। 15 नवंबर को  प्रदेश के जबेरा ग्राम में होने वाले इस नाटक में बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को अभिनय के माध्यम से उकेरा जाएगा। 

अदनान ने बताया कि स्वराज संस्थान, मप्र संस्कृति विभाग द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना है। कार्यक्रम की बागडोर और सूत्र संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी खुद सम्हाले हुए हैं। प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, अधिकारियों और नागरिकों की भी कार्यक्रम में मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें