फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: कमलनाथ बोले- राहुल सत्य की कठिन राह पर, चाहे जितने षड्यंत्र हो जीत सत्य की होती है

Fri, 07 Jul 2023 02:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी को महात्मा गांधी से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा बापू का कथन याद आ रहा है। राहुल सत्य की कठिन राह पर है। जीत सत्य की ही होगी। 
 
विज्ञापन
Kamal Nath, Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आए गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस नेता को महात्मा गांधी से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बापू ने कहा था कि सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगाना है। राहुल गांधी भी सत्य की कठिन राह पर चल रहे हैं। चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, अंत में जीत सत्य की ही होती है। 

विज्ञापन


गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने सजा पर रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। मौजूदा केस के बाद भी कुछ और केस दर्ज हुए हैं। एक मामला विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने भी दायर किया है। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में कहा था, 'कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?' इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस पर निचली अदालत ने आपराधिक मानहानि मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया था। दो साल की सजा भी सुनाई थी। इसके बाद उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी।  

कमलनाथ ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मानहानि केस में राहुल गांधी के विषय में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुझे महात्मा गांधी का कथन याद आता है। बापू ने कहा था कि सत्य का मतलब सत्य बोलना मात्र नहीं है। सत्य का अर्थ है, सत्य  की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना और बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी सत्य से विचलित नहीं होना। राहुल गांधी ने सत्य की ऐसी ही कठिन राह पकड़ी है। हम सब उनके साथ हैं। इतिहास गवाह है कि चाहे जितनी परेशानियां आएं, चाहे जितनी परीक्षाएं हों, चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें