फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट

Sat, 28 Nov 2026 06:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस में अब पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी। जीतू पटवारी और हरीश चौधरी ने ग्राम पंचायत से ब्लॉक स्तर तक संगठन की सक्रियता, आंदोलनों में भागीदारी और निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर जवाबदेही तय करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश कांग्रेस अब संगठन में केवल पद बांटने के बजाय पदाधिकारियों की सक्रियता और जमीनी कामकाज का हिसाब लेने की तैयारी में है। ग्राम पंचायत से लेकर मंडल और ब्लॉक कमेटियों तक की समीक्षा होगी। आंदोलनों में कौन सक्रिय रहा और कौन जिम्मेदारी मिलने के बाद भी निष्क्रिय है, इसका आकलन भी किया जाएगा। भोपाल में हुई विधानसभा प्रभारियों की कार्यशाला से कांग्रेस की इसी संगठनात्मक कवायद के संकेत मिले हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में शनिवार को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह कार्यशाला हुई। इसमें प्रदेशभर के विधानसभा प्रभारियों को पहले सौंपे गए संगठनात्मक दायित्वों की प्रगति का हिसाब देने और जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कमेटियां बनीं या जमीन पर भी काम कर रही हैं, होगी पड़ताल
कार्यशाला में ग्राम पंचायत, मंडल और ब्लॉक कमेटियों के गठन के साथ उनकी वास्तविक गतिविधियों की समीक्षा का एजेंडा रखा गया। जिन क्षेत्रों में अभी नियुक्तियां पूरी नहीं हुई हैं, वहां जल्द प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया गया। यानी अब सिर्फ कमेटियों की सूची तैयार करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उनके कामकाज और सक्रियता का भी आकलन किया जाएगा।

आंदोलनों में भी देखी जाएगी किसकी कितनी भागीदारी
कांग्रेस पिछले दिनों प्रदेश में हुए आंदोलनों और पार्टी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का भी हिसाब तैयार कर रही है। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान और निष्क्रिय पदाधिकारियों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के उपायों पर काम होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अब छात्रों का तनाव भी पढ़ेगा मैनिट: ओम जाप, संगीत और नृत्य से होगी स्ट्रेस की जांच,मशीन बताएगी कितना हुआ फायदा
विज्ञापन


विपक्ष की भूमिका के लिए तैयार होगा नया कार्यक्रम
मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के मुताबिक, जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए उत्प्रेरक समूह तैयार किया गया है। अब उसकी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष और प्रदेश में प्रभावी विपक्ष की भूमिका के लिए आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर काम कर रही है। कार्यशाला में संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, संगठन प्रभारी संजय कामले, मुन्ना रघुवंशी और ललित सेन सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस कवायद का मुख्य फोकस विधानसभा स्तर पर संगठन की जवाबदेही तय करना और यह आकलन करना है कि पार्टी का ढांचा कागजों से निकलकर गांवों और बूथों तक कितना सक्रिय है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें