फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime News: वर्चस्व की जंग में कोलार बना रणक्षेत्र, दो दर्जन युवकों का हमला; हवाई फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 03 Jan 2026 08:56 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोलार क्षेत्र के ओम नगर में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो बदमाश गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। करीब दो दर्जन से अधिक युवकों ने एक गुट पर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हुए और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग से डर का माहौल। - फोटो : हवाई फायरिंग से डर का माहौल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित ओम नगर में वर्चस्व को लेकर दो बदमाश गुटों के बीच शुक्रवार रात जमकर हिंसा हो गई। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक युवकों ने एक गुट पर हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक गुट का मुखिया और उसके कुछ साथी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालात बिगड़ते देख एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

कोलार थाना पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू यादव ओम नगर क्षेत्र में अपना कारोबार चलाता है। उस पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और जुए का अड्डा संचालित करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि राजनीतिक रसूख और प्रभाव के चलते उसके खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। शहजाद नामक युवक पहले जीतू यादव के साथ रहकर उसके लिए काम करता था, लेकिन कुछ वर्ष पहले उसने अलग होकर अपना कारोबार शुरू कर लिया। इसके बाद से दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।

शहजाद 25 से 30 युवकों के साथ हमला बोला था

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात शहजाद करीब 25 से 30 युवकों के साथ ओम नगर स्थित जीतू यादव के ठिकाने पर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में जीतू यादव का सिर फट गया, जबकि उसके कई साथी भी घायल हो गए। हमलावरों ने मौके पर खड़ी जीतू यादव की फॉर्च्यूनर कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें- Indore: नल के पानी से तौबा,ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अब मिनरल वॉटर से बन रही चाय

जीतू यादव ने हवाई फायरिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अपनी जान बचाने के लिए जीतू यादव ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर पीछे हट गए। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोलार थाना पुलिस के साथ ही आसपास के तीन थानों का बल भी मौके पर पहुंचा और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद शहजाद और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें