फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weathe:भोपाल, इंदौर, जबलपुर में उमस ने लोगों किया परेशान, नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सतना में हुई बारिश

Mon, 19 Aug 2024 08:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में तेज धूप की उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सतना और सिवनी में बारिश हुई। मुरैना, दतिया, सागर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर में भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश में सोमवार को अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग मौसम के रूप देखने के लिए जहां राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में तेज धूप की उमस ने लोगों को परेशान किया वहीं नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सतना  और सिवनी में बारिश भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 20 तारीख से पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने मुरैना, दतिया, सागर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



मौसम विभाग का अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट
मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मुरैना, दतिया, सागर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही श्योपुर कलां, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में मध्यम बारिश होने की संभावना है।  भोपाल, विदिशा, निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, पन्ना, दमोह, अनुपपुर अमरकंटक, सिंगरौली, बड़वानी, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम पचमढ़ी, मंडला कान्हा रायसेन, नरसिंहपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, सतना, मैहर, रीवा, शहडोल, सीधी, मऊगंज, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, उज्जैन ओंकारेश्वर, रतलाम, सीहोर¸ खंडवा ओंकारेश्वर, हरदा में भी बारिश हो सकती है।

कल से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इसकी वजह से 21 और 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में तेज बारिश होगी। उन्होंने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम लो प्रेशर एरिया के रूप में बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। यह आगे बढ़ेगा। मानसून ट्रफ बीकानेर से सीधी होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन में मर्ज हो रही है। दूसरे सिस्टम भी एक्टिव हैं। इसके चलते मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लौटेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के शहरों का तापमान
मध्य प्रदेश के उज्जैन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर में दिन का टेम्प्रेचर 34 डिग्री के पार रहा। वहीं भोपाल में 33.3 डिग्री, गुना में 33.1 डिग्री, नर्मदापुरम में 34 डिग्री, खंडवा में 33.1 डिग्री, रायसेन में 33.4 डिग्री, रतलाम में 33.6 डिग्री, उज्जैन में 34 डिग्री, खजुराहो में 33.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 34 डिग्री, रीवा में 33.4 डिग्री, सागर में 33.8 डिग्री, सीधी में 33 डिग्री पारा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें