फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में ऑनर किलिंग! पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी 17 साल की बेटी, मां-मामा ने गला घोंटकर मार डाला

Mon, 31 Aug 2026 09:45 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पसंद की शादी को लेकर विवाद के बाद मां और मामा ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी मामा और मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी आयुषी की उसकी मां और मामा ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोरी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि उसकी मां इसके खिलाफ थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। किशोरी की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किशोरी की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओरछा में बना 2047 का रोडमैप: सरकार के कामों को घर-घर पहुंचाने और बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति

शादी को लेकर मां-बेटी में चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह किशोरी की शादी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सामने आया है। मां अपनी बेटी की शादी अपनी पसंद के युवक से कराना चाहती थी, लेकिन किशोरी इसके लिए तैयार नहीं थी। वह अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी। इस बात को लेकर मां और बेटी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस को शक है कि इसी विवाद के चलते मां और मामा ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओरछा से भाजपा का बुंदेलखंड प्लान: केन-बेतवा को बनाया विकास का आधार, बूथ-मंडल मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन


मौत को सामान्य बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी
किशोरी की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 29 अगस्त की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू की। 

ये भी पढ़ें-  सियाचिन से रेलवे और अब घरों तक: DRDO की बायो-डाइजेस्टर तकनीक का बढ़ा दायरा, जानें क्या होगी कीमत

मां और मामा गिरफ्तार
पिपलानी थाना पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो मामला सामने आया।  इसके बाद पुलिस ने मृतक किशोरी  की मां कमला और मामा विजय राय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और हत्या से पहले और बाद के घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पिपलानी थाना प्रभारी चन्द्रिका यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में किशोरी की शादी को लेकर मां के साथ चल रहा विवाद हत्या की वजह के रूप में सामने आया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें