फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: प्रदेश के 20 जिलों में हुई तेज बारिश,भोपाल के डेमो के गेट खुले, अगले 3 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Tue, 10 Sep 2024 09:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है अगले 3 दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत 20 जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। राजधानी में शाम को करीब 5 बजे तेज बारिश से अंधेरा छा गया। लगातार हो रही बारिश से भोपाल के कलियासोत कोलार और भदभदा के गेट खोलने पड़े। मौसम विभाग में बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से अधिकारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है अगले 3 दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन



मौसम विभाग का प्रदेश के जिलों के लिए अलर्ट 
 मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन में बिजली के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही नर्मदापुरम पंचमढ़ी, बैतूल, नरसिंहपुर, बालाघाट, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, सीहोर, भोपाल, दमोह में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विदिशा, हरदा, सागर, शाजापुर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर खजुराहो, मंडला, जबलपुर, कटनी में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश।  पन्ना, मंदसौर, दक्षिणी ग्वालियर, भिंड, देवास के साथ-साथ उत्तरी ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, मुरैना, नीमच, आगर-मालवा, इंदौर, खंडवा ओंकारेश्वर, गांधी पर बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। टीकमगढ़, सतना, मैहर, उमरिया, डिंडोरी, बुरहानपुर, खरगोन, झाबुआ, धार, सीधी, सिंगरौली के साथ अलीराजपुर, बड़वानी, रीवा, शहडोल, अनूपपुर में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होगी।


जाने कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। सिवनी में सुबह से शाम तक 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हो गई। बालाघाट जिले के मलाजखंड में 3 इंच, मंडला में पौने 3 इंच, छिंदवाड़ा में सवा 2 इंच बारिश दर्ज की गई। उमरिया, गुना में पौन इंच, जबकि खरगोन, शाजापुर, नरसिंहपुर और धार में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया।भोपाल, बैतूल, इंदौर, रतलाम, दमोह, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन



तीन दिन होगी तेज बारिश, खुलेंगे डेमो के गेट 
सितंबर में भोपाल के 4 डैम- कोलार, कलियासोत, केरवा और भदभदा के गेट खोलने पड़ रहे हैं। नर्मदापुरम के तवा डैम समेत बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, जोहिला, पारसडोह, चंदौरा, कुंडालिया में भी पानी बढ़ा। आने वाले 3 दिन तक तेज बारिश होने से डैम के गेट फिर से खुल जाएंगे। इधर भदभदा डैम का एक गेट खोल दिया गया।  कलियासोत डैम का एक गेट सुबह खोल दिया गया। वहीं, कोलार डैम के 2 गेट खोले गए हैं।


बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बुधवार को ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, दमोह, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, नीमच, मंदसौर में तेज बारिश हो सकती है। जबकि भोपाल, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें