प्रदेश में वर्षा का मजबूत सिस्टम फिर सक्रिय हो गया गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। रामनगर और छोटा पुल डूब गया है। मौसम विभाग ने भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भोपाल में गुरुवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। इससे पुराने भोपाल में कुछ इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही स्कूल वैन नाले में फंस गई। हालांकि, जेसीबी की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
मानसून टर्फ प्रदेश से थोड़ी ऊपर
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी मानसून टर्फ प्रदेश से थोड़ी ऊपर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर की ओर है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। अब इनकी स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसलिए अगले चार दिन प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।
सीजन की 51 फीसदी बारिश हुई
कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के रायसेन में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। सीधी में 1.9 इंच, भोपाल में 1.6 इंच, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 1.4 इंच, सतना में 1.7 इंच, टीकमगढ़ में 1 इंच बारिश हुई। धार, रतलाम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, उमरिया, मलाजखंड, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
स्कूल वैन नाले में फंसी, बड़ा हादसा टला
राजधानी भोपाल के करोंद इलाके के विनायक वैली की ओर एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन करोंद क्षेत्र के एक कच्चे नाले में फंस गई। वैन को कोशिश करने के बाद भी नाले से बाहर नहीं निकल पाई तो यह देखकर आसपास के लोग तुरंत वैन के पास पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित निकाला। दरअसल नाला कच्चा था और उसमें पानी का बहाव भी अधिक था। यह देखकर लोगों ने सबसे पहले बच्चों की जान बचाई। लोगों ने बच्चों को एक-एक करके बाहर निकला। इस घटना की स्थानीय लोगों ने कंट्रोल फायर रूम को सूचना दी। जिसके तुरंत बाद वैने को नाले से निकलने के लिए जेसीबी नगर निगम द्वारा पहुंचाई गई। जेसीबी ने नाले में वैन को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि नाले की सफाई नहीं होने के कारण यह घटना हुई है। नाला कच्चा है नाले के आसपास अतिक्रमण है। इस नाले को पक्का बनवाने की रहवासी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। हर साल बारिश में कोई न कोई इस नाले में धोखा खा कर फंस जाता है।