मध्य प्रदेश के काई जिलों में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को मंडला, भिंड और श्योपुर में भारी बारिश हुई। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश और कई जिलों में मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश में गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान है। कुछ जिलों में तेज बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।
प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में गुना, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, मऊगंज, भिंड में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही अशोकनगर, सीहोर, देवास, दमोह, निवाड़ी ओरछा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल में मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाणसागरबांध,उमरिया बांधवगढ़,अनूपपुर अमरकंटक,डिंडोरी,मंडला कान्हा,छिंदवाड़ा,सिवनी,बालाघाट,ग्वालियर,मुरैना,दतिया रतनगढ़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल, विदिशा ,रायसेन सांची भीमबेटका, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, आगर, उज्जैन, हरदा, बैतूल, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, शिवपुरी, श्योपुर, सतनाचित्रकूट, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, नर्मदापुरम में भी बारिश होने की संभावना है।
सीजन की 70 फीसदी बारिश हुई
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने के 51 दिन में सीजन की 70 फीसदी बारिश हो चुकी है। भोपाल, जबलपुर समेत 11 जिलों में सीजन का 80 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। जबकि मंडला में सबसे ज्यादा 40 इंच बारिश हो चुकी है।
जाने कैसा रहा पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान शहडोल संभाग के जिलों में कहीं कहीं उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर, भोपाल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में रहा इसके अलावा सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों का तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में गरज-चमक तेज़ हवाएं चलीं।