फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीदिया में हड़ताल: दो महीने से आउटसोर्स कर्मियों की नहीं मिला वेतन, मरीज हुए परेशान

Wed, 22 Jul 2026 06:21 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

हमीदिया अस्पताल में दो महीने से वेतन और एरियर नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई। बाद में डीन, अस्पताल प्रबंधन और कंपनी के दो दिन में भुगतान के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। साथ ही चेतावनी दी कि समय पर वेतन नहीं मिला तो फिर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के हमीदिया अस्पताल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ गया। पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों महिला और पुरुष कर्मचारियों ने सुबह से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर बकाया वेतन और एरियर के भुगतान की मांग की।  हड़ताल का असर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर साफ दिखाई दिया। मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड और ओपीडी तक ले जाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला, जिससे परिजनों को खुद व्हीलचेयर चलानी पड़ी और मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा। कई जगह ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड भी लिफ्ट के बाहर पड़े रहे।
विज्ञापन


 वेतन और एरियर में लगातार हो रही देरी
कर्मचारियों का कहना था कि अप्रैल 2024 से लागू पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन का एरियर देने के आदेश विभाग पहले ही जारी कर चुका है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। वेतन और एरियर में लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि हमीदिया, सुल्तानिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के वेतन और एरियर भुगतान की जिम्मेदारी तय करे और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन


डीन, अस्पताल प्रबंधन और कंपनी मैनेजर पहुंचे, दो दिन का दिया भरोसा
हड़ताल शाम करीब 4 बजे तक जारी रही। इसके बाद गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता सिंह, अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स कंपनी के मैनेजर हड़ताल स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन और एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और काम पर लौट गए।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस दफ्तर घेरने निकली भाजपा को पुलिस ने रोका, खंडेलवाल बोले-अभी केवल चेतावनी
विज्ञापन



दो दिन में भुगतान नहीं हुआ तो फिर होगी हड़ताल
आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि प्रबंधन के आश्वासन का सम्मान करते हुए फिलहाल हड़ताल समाप्त की गई है। लेकिन यदि दो दिनों के भीतर वेतन और एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारी दोबारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब केवल आश्वासन नहीं, भुगतान चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें