फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: लोकायुक्त की हिरासत में पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, कोर्ट के बाहर से पकड़ा, चेतन सिंह भी आया हाथ

Tue, 28 Jan 2025 12:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को आज (28 जनवरी) लोकायुक्त की टीम ने कोर्ट परिसर के बाहर से हिरासत में लिया। इसकी पुष्टि लोकायुक्त डीजी जयदेव प्रसाद ने की है।
विज्ञापन
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को आज (28 जनवरी) लोकायुक्त की टीम ने कोर्ट परिसर के बाहर से हिरासत में लिया। इसकी पुष्टि लोकायुक्त डीजी जयदेव प्रसाद ने की है। हालांकि लोकायुक्त का दावा है कि सौरभ को कल ही हिरासत में ले लिया गया था। इसके साथ ही चेतन सिंह को लेकर भी लोकायुक्त की टीम ने हिरासत में ले लिया है। लंबे समय से चेतन सिंह भी फरार चल रहा था। अब सौरभ के साथ-साथ चेतन से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन


वहीं, सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने बताया कि सौरभ कोर्ट के आदेश पर आज 11 बजे हाजिर होने वाला था, लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। जबकि सौरभ ने सोमवार को कोर्ट में खुद उपस्थित होकर सरेंडर करने का आवेदन दिया था। एडीजे रामप्रसाद मिश्रा ने लोकायुक्त को केस डायरी के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए थे।


कोर्ट सूत्रों के मुताबिक सौरभ शर्मा सोमवार दोपहर 12:30 बजे के करीब सरेंडर करने एडीजे आरपी मिश्रा की कोर्ट पहुंचा था। यहां सौरभ के वकील ने सरेंडर के लिए आवेदन दिया। वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि सौरभ लोकायुक्त के आय से अधिक संपत्ति के एक प्रकरण में फरार चल रहा है। केस अंडर इंवेस्टिगेशन है।
विज्ञापन


वकील ने कोर्ट को बताया कि केस से जुड़े तमाम डॉक्यूमेंट्स लोकायुक्त टीम के पास है। तब कोर्ट ने रिपोर्ट के साथ डायरी कॉल की। कोर्ट ने लोकायुक्त संगठन के विशेष लोक अभियोजक विवेक गौड़ को बुलाया गया। उनसे बातचीत के बाद मंगलवार सुबह डायरी सहित कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

इसी के साथ सौरभ के वकील को भी मंगलवार सुबह केस की सुनवाई के संबंध में दोबारा कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद दोपहर करीब 1:20 बजे सौरभ कोर्ट रूम से बाहर निकल गया। लोकायुक्त पुलिस की टीम भी कोर्ट पहुंची थी।

शरद जयसवाल भी हिरासत में, सौरभ कोर्ट में पेश
सौरभ और चेतन के बाद शरद जायसवाल को भी लोकायुक्त की टीम ने हिरासत में लिया है। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ से पांच घंटे की पूछताछ के बाद शाम को लोकायुक्त के स्पेशल जज रामप्रताप मिश्र की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से लगभग दो घंटे की सुनवाई हुई। इसके बाद लोकायुकत पुलिस को सौरभ शर्मा की सात दिन की रिमांड मिली। चार फरवरी को लोकायुक्त कोर्ट के सामने पेश करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें