फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Election: पूर्व CM शिवराज सिंह के पुत्र ने संभाला मोर्चा, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं में समान पहुंच और प्रभाव

Tue, 23 Apr 2024 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

LS Election: कोई चुनाव उनके लिए आसान जीत का एक माध्यम कहा जा सकता है। लेकिन शिवराज पुत्र कार्तिकेय पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी "खुश फहमी" से रोकते नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि अति उत्साह नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए मेहनत में कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन
पूर्व CM शिवराज सिंह के पुत्र ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान इन दिनों जनता के बीच हैं। हर जगह उन्हें जनता का बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है। इस चुनावी दंगल को सहेजने भाजपा के दिग्गज भी जुटे हुए हैं। ऐसे में शिव पुत्र कार्तिकेय ने भी मोर्चा संभाल रखा है। वे लोकसभा में कई जगहों पर प्रचार सभाएं कर चुके हैं।

विज्ञापन


इसी बीच वे मंगलवार को सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच थे। कार्तिकेय ने कार्यकर्ताओं को अति उत्साह में न रहने की सलाह देते हुए कहा कि चुनाव एक तरफा नहीं है। मुकाबला है और इसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कार्तिकेय ने कहा कि कांग्रेस का वोट स्थिर है और वह कहीं नहीं जाने वाला है। कार्तिकेय ने कार्यकर्ताओं को ताकीद की है कि चुनाव को एक तरफा मानने की गलती न करें। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने माना कमजोरी
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कार्तिकेय के इस बयान को भाजपा की हताशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि मामा शिवराज बीते जमाने की कहानी हो चुके हैं। उनकी पार्टी द्वारा ही उनके साथ अपनाए गए रवैये ने जनता के बीच उनकी छवि को धूमिल किया है। यही वजह है कि अपनी हार से घबराए हुए शिवराज को देखते हुए उनकी पार्टी के लोग और बेटा कार्तिकेय तक इस तरह के बयान दे रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने माना समझाइश
शिव पुत्र कार्तिकेय के बयान को लेकर भाजपा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि यह एक अच्छा संदेश है। जिससे कार्यकर्ताओं को सतत मेहनत की तरफ बढ़ाया जा रहा है। उनका मानना है कि केंद्र में ऐतिहासिक जीत की पताका लहराने वाली भाजपा को प्रदेश से भी शत प्रतिशत परिणाम देने की नीयत है। इसीलिए पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता और कार्यकर्ता अपने प्रयासों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें