फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़: वेट लॉस के नाम पर कॉलेज छात्राओं को चढ़ा रहे थे नशे की लत

Sun, 20 Jul 2025 09:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल पुलिस ने एक ऐसे ड्रग्स गिरोह का खुलासा किया है जो कॉलेज की लड़कियों को पतला होने की दवा के नाम पर नशा कराता था। पहले उन्हें फ्री में एमडी ड्रग्स देकर लत लगाई जाती थी, फिर उन्हें ही दूसरे युवाओं को फंसाने में इस्तेमाल किया जाता था। गिरोह के दो तस्कर पकड़े गए हैं, जिनके पास से महंगी ड्रग्स मिली है।
विज्ञापन
आरोपी सैफुद्दीन और आशु उर्फ शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी में नशे के सौदागर युवाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कॉलेज छात्राओं को वेट लॉस (पतले होने) की दवा के नाम पर एमडी ड्रग्स देकर नशे की लत लगाता था। पहले फ्री में नशा देकर युवतियों और युवकों को अपना आदी बनाते थे और फिर उन्हें अपने नेटवर्क का हिस्सा बनाकर नए ग्राहक तैयार करवाते थे।
विज्ञापन


15.14 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, आधा दर्जन युवाओं को भेजा गया रिहैब सेंटर
क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 3 लाख रुपये मूल्य की 15.14 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय सैफुद्दीन निवासी भोईपुरा, बुधवारा और 28 वर्षीय आशू उर्फ शाहरुख खान निवासी बाग फरहत अफजा के रूप में हुई है। शाहरुख पर पूर्व में मारपीट, जुआ और आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं, जबकि सैफुद्दीन पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने इस मामले में नशा करते हुए पकड़े गए करीब आधा दर्जन युवक-युवतियों को नशा मुक्ति केंद्र (रिहैब सेंटर) भेजा है, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में बार्सिलोना की तरह विकसित किये जायेंगे थीम बेस्ड पार्क
विज्ञापन


क्लब पार्टियों और कॉलेजों के बाहर बनाते थे निशाना
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तस्कर पहले कॉलेजों के बाहर, चौक-चौराहों और क्लब पार्टियों में युवतियों से संपर्क साधते थे। दोस्ती होने पर उन्हें वेट लॉस, चेहरे पर निखार और स्लिम फिगर के नाम पर एमडी ड्रग्स का सेवन कराते थे। युवतियों को नशे की आदत डालने के बाद वे उन्हें महंगे दामों में ड्रग्स बेचते थे। जो युवतियां ड्रग्स फ्री में मांगती थीं, उन्हें नए ग्राहक लाने के लिए प्रेरित किया जाता था। इस तरह गिरोह कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को अपने नेटवर्क का हिस्सा बनाकर ड्रग्स की चेन फैलाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:   सीया विवाद पर मुख्यमंत्री के विदेश यात्रा से लौटने के बाद होगा फैसला

राजनीतिक जुड़ाव पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी
पकड़े गए एक आरोपी शाहरुख खान की एक वायरल तस्वीर में वह एक प्रमुख राजनीतिक दल के नेता के साथ दिखाई दे रहा है, जिसमें उसने उस दल का गमछा भी पहना हुआ है। इस फोटो को लेकर विपक्षी दलों ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि आरोपी का किसी राजनेता से प्रत्यक्ष संबंध है या नहीं। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल से मिले नंबरों और चैट हिस्ट्री की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल का ओल्ड अशोका गार्डन अब होगा राम बाग, 1969 में बदला था नाम,महापौर बोलीं- क्षेत्र की जनता की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें