फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: भोपाल के बाजारों में 40% तक उछाल की उम्मीद,व्यापारी बोले सोने-चांदी के बढ़े रेट नहीं रोक पाएंगे ग्राहक

Fri, 17 Oct 2025 06:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

धनतेरस पर इस बार राजधानी भोपाल के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापारिक संगठनों और कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष धनतेरस पर कुल कारोबार में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है, जो बीते वर्षों की तुलना में काफी बेहतर है।
विज्ञापन
सराफा बाजार भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के सबसे बड़े पर्व धनतेरस पर इस बार राजधानी भोपाल के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापारिक संगठनों और कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष धनतेरस पर कुल कारोबार में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है, जो बीते वर्षों की तुलना में काफी बेहतर है। चौक बाजार सराफा एसोसिएशन के सचिव अखिलेश मित्तल के अनुसार, इस बार सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद खरीदी पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि कीमतें बढ़ने पर लोग और ज्यादा आकर्षित होते हैं। इस बार ग्राहक विशेषकर भारी मात्रा में आभूषण व सिक्के खरीदने आ रहे हैं।
विज्ञापन



15,000 से ऊपर की खरीदी पर कूपन
बाजारों में स्कीम और ऑफर्स की भरमार है। 15,000 से ऊपर की खरीदी पर कूपन दिया जा रहा है, जिसका लकी ड्रा 2 नवंबर को होगा। सराफा बाजार पूरी तरह सजाया गया है, और हर दिन किसी न किसी कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



 GST में राहत, खरीदी में जबरदस्त उछाल
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि टीवी, फ्रिज, एसी, दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर GST दरों में आई कमी का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। नतीजतन, इस बार उपभोक्ताओं में खरीदारी को लेकर जबरदस्त रुचि देखने को मिल रही है।दशहरा से ही बाजारों में चहल-पहल दिखने लगी थी। इस बार धनतेरस पर ग्राहकों ने पहले से ज्यादा बजट प्लान किया है।



यह भी पढ़ें-भोपाल में धनतेरस के पहले बाजारों में पुख्ता इंतजाम, पुलिस और नगर निगम अलर्ट पर,ऐसी रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन



‘वोकल फॉर लोकल’ को मिल रहा बढ़ावा
इस वर्ष कई व्यापारी संगठनों ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी है। विवेक साहू ने बताया कि भोपाल के प्रमुख बाजारों में देसी ब्रांड्स को प्रमोट किया जा रहा है, जिससे व्यापार को बल मिला है और ग्राहकों में आत्मनिर्भर भारत की भावना मजबूत हो रही है।



यह भी पढ़ें- भोपाल की बेटियां पीएम मोदी की मौजूदगी में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में देंगी बैंड प्रस्तुति

वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स में तेज मांग
इस धनतेरस पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, होम थियेटर आदि पर ऑफर्स और स्कीम्स के चलते ग्राहकों की रुचि बढ़ी है ।धनतेरस 2025 भोपाल के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधि का उत्सव बन गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें