फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हमीदिया के कैथ लैब शिफ्टिंग में हुए विलंब पर डिप्टी सीएम हुए नाराज, कैंसर मरीजों के लिए लगेंगी मशीनें

Wed, 07 Aug 2024 06:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की सामान्य सभा की बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कैथ लैब के शिफ्टिंग की देरी पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कैंसर मरीजों के लिए आधुनिक मशीनें हमीदिया में लगेंगी ।


 
विज्ञापन
जीएमसी में बैठक लेते डिप्टी सीएम राजेन्द्रे शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैठक में उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएं। शोध कार्य के लिए आवश्यक फंड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और स्वास्थ्य संबंधी नवीन चुनौतियों का सामना करने के लिए शोध कार्य अहम है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदाय के लिए सदैव प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त चिकित्सक ऐसे हों कि उनकी प्रतिभा देश-विदेश में स्थापित हो। 
विज्ञापन


 समय पर जांच सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित की करें
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने गांधी मेडिकल कॉलेज स्वशासी समिति भोपाल के विगत वित्तीय वर्ष (2023-24) के आय-व्यय की समीक्षा की। उन्होंने छात्रावासों के उन्नयन और आवश्यकतानुसार नवनिर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।  उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के लिए बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। नागरिकों को सहजता से एवं समय पर जांच सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कैथलैब शिफ्टिंग कार्य में हुए विलंब पर नाराज़गी
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने हमीदिया चिकित्सालय में कैथलैब शिफ्टिंग कार्य में हुए विलंब पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अविलंब शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण किया जाए तथा मरीजों को असुविधा न हो यह सुनिश्चित करें। संबंधित विभागीय अधिकारी ने बताया औपचारिकताएं एवं सक्षम अनुमतियां (जिनमें एईआरबी की अनुमति भी शामिल है) प्राप्त कर ली गई हैं, शिफ्टिंग कार्य 3 माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने परिसर में प्रगतिरत एवं प्रस्तावित नवीन ओपीडी ब्लॉक, मल्टी लेवल पार्किंग, गर्ल्स हॉस्टल निर्माण आदि की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक मशीनें हमीदिया में शीघ्र होगी स्थापित
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमीदिया हॉस्पिटल प्रदेश का महत्वपूर्ण चिकित्सालय है यहां पर पूरे प्रदेश से मरीज़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते हैं, इसलिए आवश्यक है कि यहां अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि हमीदिया हॉस्पिटल में कैंसर के उपचार के लिए अत्याधुनिक लायनैक मशीन स्वीकृत की गयी है। इस मशीन के समयबद्ध इंस्टालेशन के लिए आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाए। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने हमीदिया चिकित्सालय में सहायक चिकित्सकीय एवं अन्य सहयोगी स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। समस्त उपस्थितों ने अंगदान करने और अन्य लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

स्वशासी समिति को 28 करोड़ 30 लाख मिला

उल्लेखनीय है विगत वित्तीय वर्ष (2023-24) में गांधी मेडिकल कॉलेज स्वशासी समिति को 28 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई और 28 करोड़ 97 लाख रुपये का व्यय किया गया है। समिति द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष (2024-25) में 29 करोड़ 7 लाख की प्राप्तियों का आंकलन किया गया है और 30 करोड़ 65 लाख के व्यय के प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है। बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर भोपाल मालती राय, कमिश्नर भोपाल पवन कुमार शर्मा, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ पंकज जैन, डीन गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल डॉ कविता सिंह, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ अरुण श्रीवास्तव, अधीक्षक हमीदिया हॉस्पिटल डॉ सुनीत टंडन सहित स्वशासी समिति के सदस्य, मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विभागीय अधिकारी निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें