फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन: भोपाल में 4-5 किमी लंबा जाम, कमला पार्क से शाहजहानाबाद तक यातायात बेहाल

Mon, 07 Sep 2026 09:34 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन से भोपाल में कमला पार्क से शाहजहानाबाद तक 4-5 किमी लंबा जाम लग गया। लालघाटी, रॉयल मार्केट, पीरगेट, फतेहगढ़ समेत कई रास्तों पर वाहन घंटों फंसे रहे। एंबुलेंस, बस और आम वाहन चालकों को परेशानी हुई। कलेक्टर से बातचीत के बाद कुछ रास्ता खुला। समर्थन में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन भी उतर आए हैं।
विज्ञापन
भोपाल में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन का असर सोमवार शाम भोपाल के बड़े हिस्से के यातायात पर पड़ा। मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने और इसके बाद हुए घटनाक्रम के चलते कमला पार्क से शाहजहानाबाद तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 4 से 5 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों को मोती मस्जिद, फतेहगढ़ और मुख्यमंत्री निवास से करीब 200 मीटर पहले रोकने के दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टरों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। डॉक्टरों ने बल प्रयोग और लाठीचार्ज का आरोप लगाया। इसके बाद बड़ी संख्या में डॉक्टर सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
कमला पार्क, लालघाटी, रॉयल मार्केट, पीरगेट, फिजा, जहांगीराबाद, भोपालपुरा, जिंसी, रायसेन रोड, हमीदिया रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, रेतघाट, मोती मस्जिद, फतेहगढ़ और शाहजहानाबाद तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जाम में बसों, ऑटो और निजी वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंसने की जानकारी सामने आई। कई लोग एक से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। परीक्षा देने जा रहे बाइक-स्कूटी सवारों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के परिजनों को भी परेशानी हुई। जाम के कारण ऑटो और वाहन चालकों को सवारियां छोड़नी पड़ीं और कई लोगों की रोजाना की कमाई प्रभावित हुई।

पुलिस-डॉक्टरों की बातचीत के बाद कुछ रास्ता खुला
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मौके पर पहुंचे और इंटर्न डॉक्टरों से बातचीत की। बातचीत के बाद डॉक्टरों ने सड़क का एक हिस्सा खाली किया, जिससे यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में 6 दिन से सीलिंग पर ब्रेक: हाईकोर्ट में 100 से ज्यादा मामलों की सुनवाई जारी, व्यापारियों ने बंद टाला
विज्ञापन



 समर्थन में जेडीए और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन
पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने नियमित ओपीडी और वैकल्पिक ऑपरेशन सेवाएं अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि, आपातकालीन और गंभीर मरीजों की सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है। वहीं मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने भी इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने कहा कि डॉक्टरों के साथ दमन हुआ तो इंटर्न, जूनियर डॉक्टर और मेडिकल शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इंटर्न डॉक्टर फिलहाल 14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलने की बात कहते हुए इसे बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश चाहिए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें