फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia Bye Election Result: कांग्रेस की जीत पर पीसीसी में मना जश्न, बंटी मिठाई, कार्यकर्ता झूम उठे

Mon, 03 Aug 2026 02:26 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया

सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने कहा कि ये राज्य में जनता की जीत है जो बदलाव चाहती है। 
विज्ञापन
पीसीसी कार्यालय में जश्न का माहौल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। घनश्याम सिंह के निर्णायक जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई, जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


भोपाल कांग्रेस कार्यालय में शुरू हुआ जश्न
सुबह से मतगणना के रुझानों पर नजर रखे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जैसे ही सातवें राउंड के बाद बढ़त की खबर सुनी, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मिठाइयां बांटनी शुरू कर दीं। कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस जिंदाबाद' और 'घनश्याम सिंह जिंदाबाद' के नारे लगाए। कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकेश नायक ने किया था दावा- 10 हजार वोटों से जीतेंगे घनश्याम सिंह
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि शुरुआती रुझानों से ही स्पष्ट हो गया था कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगभग 10 हजार वोटों से चुनाव जीतेंगे। 
विज्ञापन


उमंग सिंघार बोले- जनता ने सरकार के खिलाफ मतदान किया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया में व्यापारी, किसान, महिलाएं, युवा, दलित और आदिवासी भाजपा सरकार से नाराज थे। जनता ने अपने मत के जरिए सरकार को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं और अंतिम परिणाम भी कांग्रेस की जीत के रूप में सामने आया। सिंघार ने कहा कि यह केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाला जनादेश है। जनता का रुझान स्पष्ट दिखाई दे रहा है और कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  Datia Bye Election Result Live: कांग्रेस प्रत्याशी की मजबूत बढ़त, सातवें राउंड में 1509 वोट से भाजपा को पछाड़ा

राजेंद्र भारती के निष्कासन पर भी दिया जवाब
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के पार्टी से निष्कासन के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि यह फैसला स्थानीय प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शिकायत के आधार पर संगठन ने लिया है। यह पूरी तरह पार्टी का आंतरिक निर्णय है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा चुनाव हारती है तो क्या वह भी अपने नेताओं पर कार्रवाई करेगी?

कुणाल चौधरी बोले बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू, जनता ने अहंकार का दिया जवाब
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव और महाराष्ट्र के सह-प्रभारी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दतिया की जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत है। कुणाल चौधरी ने कहा कि मां पीतांबरा के आशीर्वाद से किसानों, मजदूरों, गरीबों, शोषितों, वंचितों और पीड़ितों ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। उनके मुताबिक भाजपा ने दतिया में सत्ता, धनबल और बाहुबल के दम पर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसे सबक सिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जीत राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ी गई सामूहिक लड़ाई का परिणाम है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा और जनता ने भाजपा के अहंकार को नकार दिया। कुणाल चौधरी ने कहा कि जीतू पटवारी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे रहे। यह उनकी, कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता तथा जनता की साझा जीत है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता पर अहंकार के साथ फैसले थोपे गए, तो जनता आगे भी इसी तरह जवाब देगी और भाजपा की उल्टी गिनती जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें