फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया उप-चुनाव: विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

Mon, 03 Aug 2026 08:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता के जनादेश को शिरोधार्य बताते हुए स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक वोट मिले हैं और पार्टी भविष्य में और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हरा दिया। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में ज्यादा वोट भाजपा को मिले है। भविष्य में हम और ताकत से चुनाव लड़ेंगे। दतिया उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। भाजपा के आशुतोष तिवारी की हार के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिणाम को शिरोधार्य करते हैं। उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा-लोकसभा-राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। भविष्य में भाजपा और ताकत से चुनाव लड़ेगी। दतिया विधानसभा सीट पहले कांग्रेस के पास थी। इस उपचुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तुलना में 1,700 अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: नरोत्तम बोले- मेरा पटाक्षेप हो गया, अब कोई पद लेने की इच्छा नहीं, दतिया के नतीजों के बाद आया बयान

भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उपचुनाव का जनादेश हम शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनावों में हम और अधिक ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP  News: दतिया हार के बाद भाजपा सख्त, भीतरघात के संकेत; हेमंत खंडेलवाल बोले- कोई दोषी होगा तो करेंगे कार्रवाई

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें