फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया फतह से पटवारी का बढ़ा सियासी कद: 2028 की लड़ाई के लिए कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा,संगठन-रणनीति की परीक्षा

Mon, 03 Aug 2026 07:21 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व को नई मजबूती दी है। विजयपुर के बाद दूसरी चुनावी सफलता से संगठन पर उनकी पकड़ मजबूत हुई है और केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा भी बढ़ने की उम्मीद है। कांग्रेस ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकी और संगठन को एकजुट रखा। इस जीत को 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है,
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की बड़ी राजनीतिक परीक्षा में मिली सफलता के रूप में देखा जा रहा है। विजयपुर उपचुनाव के बाद दतिया में मिली जीत ने यह संकेत दिया है कि विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस चुनावी मुकाबले में भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में है। साथ ही इस परिणाम ने प्रदेश संगठन में जीतू पटवारी की पकड़ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच उनकी स्वीकार्यता को भी मजबूती दी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी लगातार पार्टी के भीतर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट हाथ से निकलने के बाद उनके नेतृत्व पर सवाल उठे थे, लेकिन दतिया उपचुनाव का परिणाम उनके लिए राजनीतिक संजीवनी बनकर सामने आया है। अब माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान का भरोसा उन पर और मजबूत होगा।
विज्ञापन



दतिया को बनाया प्रतिष्ठा का चुनाव
कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई बनाया था। जीतू पटवारी मतदान तक क्षेत्र में डटे रहे। उन्होंने सिर्फ चुनावी सभाएं ही नहीं कीं, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने और गुटबाजी पर नियंत्रण रखने पर भी विशेष ध्यान दिया। चुनाव के दौरान कांग्रेस संगठन एकजुट दिखाई दिया, जिसका असर नतीजों में भी देखने को मिला।

युवा टीम ने संभाली कमान
इस चुनाव में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता जयवर्धन सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और कांग्रेस की युवा टीम लगातार मैदान में सक्रिय रही। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी दतिया पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और भाजपा को घेरने की रणनीति पर काम किया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-दतिया जीत के बाद कांग्रेस का हमला: पटवारी बोले- बदलाव का शंखनाद, उमंग, कमलनाथ और दिग्विजय ने भी साधा निशाना


चंबल में कांग्रेस की मौजूदगी का संदेश
लोकसभा चुनाव में चंबल-ग्वालियर अंचल की सभी सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। ऐसे में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने यह संदेश दिया है कि इस क्षेत्र में पार्टी अब भी मजबूत राजनीतिक चुनौती पेश करने की क्षमता रखती है। यह परिणाम कांग्रेस के लिए सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि संगठन के पुनर्जीवन का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दतिया में भाजपा की हार के पीछे असंतोष रहा सबसे बड़ा कारण,कांग्रेस को मिला जीत का रास्ता

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत
दतिया की जीत के बाद कांग्रेस अब 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अधिक आत्मविश्वास में नजर आ रही है। खुद जीतू पटवारी इस जीत को सामूहिक प्रयास का परिणाम बता चुके हैं। उनका कहना है कि यदि संगठन इसी तरह मजबूत और एकजुट रहा तो 2028 में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या कांग्रेस 2028 का विधानसभा चुनाव जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ेगी। दतिया की जीत के बाद उनके नेतृत्व को नई मजबूती जरूर मिली है, लेकिन आने वाले समय में संगठन विस्तार, जन आंदोलनों और चुनावी प्रदर्शन पर ही उनके राजनीतिक कद का अगला आकलन होगा।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें