फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress President Election: सोनिया से मुलाकात के बाद दिग्विजय दौड़ से बाहर, कहा- नहीं लडूंगा चुनाव

Fri, 23 Sep 2022 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इससे पहले उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। 
 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों को शांत कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी चीफ बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं।   
विज्ञापन


जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने वाले, लेकिन यदि पार्टी हाइकमान ने निर्देश दिए तो पीछे भी नहीं हटेंगे। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की बात कही है, तब से इन चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साफ कर दिया है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें