फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर

Mon, 09 Nov 2026 10:13 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देवास के खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की मौत और अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर पार्टी ने कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
राहुल जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर पार्टी ने कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें संगठन के सभी पदों से हटाने के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। पार्टी का यह आदेश 3 नवंबर को जारी किया गया था, जो अब सामने आया है। राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उनसे दूरी बना ली है। निष्कासन पत्र में घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए कहा गया है कि इस मामले के तार अवैध शराब के कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई है। राहुल की कथित संलिप्तता के संदेह में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिलने से मचा हड़कंप, विधानसभा सचिवालय ने जांच बैठाई

छह साल तक संभाली युवा कांग्रेस की कमान
हरदा जिले के टिमरनी निवासी राहुल जायसवाल की कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका रही है। वह 2018 से 2024 तक हरदा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। इसके बाद भी संगठन में उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें खातेगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बताया गया था। अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद अब पार्टी ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओरछा में 127 करोड़ से बन रहा श्रीरामराजा लोक, सीएम ने रामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

पूछताछ में शराब कारोबार में हिस्सेदारी की बात
पुलिस की जांच में राहुल जायसवाल का नाम अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़ने के बाद सामने आया। पूछताछ से जुड़े एक वीडियो में राहुल ने कथित तौर पर शराब के कारोबार में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की बात कही थी। जांच के दौरान पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गुजरात तक फैले शराब तस्करी के संपर्कों की पड़ताल भी कर रही है। इस पूरे मामले में खातेगांव के थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने की घटना और अवैध शराब कारोबार के बीच संबंधों की जांच की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें