फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poster War: कमलनाथ के पोस्टर पर भड़की कांग्रेस, शिकायत करने हबीबगंज थाने में जुटे कई नेता

Wed, 13 Sep 2023 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र में पोस्टर वॉर फिर गर्मा गई है। कमलनाथ के पोस्टर सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने हबीबगंज थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है।  
विज्ञापन
कमलनाथ के पोस्टर के विरोध में हबीबगंज थाने पहुंचे कांग्रेसी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमलनाथ के पोस्टर मामले में कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में इसकी शिकायत की है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हबीबगंज थाने पहुंचा और इस पूरे मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इतना ही नहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट तौर पर हार का आभास हो चुका है, जिससे बौखलाकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा आमजन में आपस में वैमनस्यता फैलाने का काम किया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच चिंगारी लगाकर भोपाल शहर में अशांति फैलाने का काम भाजपा कर रही है। कांग्रेस पार्टी के साथ धोखाधड़ी कर राजनीतिक हानि पहुंचाने, कूटरचना कर भय एवं आतंक का माहौल बनाने का घृणित कृत्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि राजधानी के कई स्थानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर पोस्टर लगे थे. जिसमें उन्हें करप्शन का हैवान बताया गया था।     

विज्ञापन

इन पर हो एफआईआर 
कांग्रेस ने मांग रखी कि इस तरह के कृत्य करने वालों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री एवं अन्य अज्ञात नेताओं व षड्यंत्रकर्ताओं के विरुद्ध धारा 415, 417, 465, 468, 471, 153-ए, 504, 505, 55, 120-बी भारतीय दंड विधान तथा धारा-72 सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 एवं लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 की धारा-3 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। 

इन नियमों का दिया हवाला
कांग्रेस ने कहा कि उक्त पोस्टर पर प्रिंटर का नाम भी नहीं लिखा गया है, जिससे उक्त प्रिंटिंग प्रेस भी अपराध की श्रेणी में शामिल है। उस पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इन पोस्टरों को पब्लिक प्रॉपर्टी पर से हटाकर उनकी जब्ती कर उक्त घृणित कृत्य में संलिप्त तत्वों के विरुद्व लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


ये रहे मोजूद
हबीबगंज थाने में भाजपा नेताओं एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के साथ कांग्रेस पदाधिकारी राजीव सिंह, पीयूष बबेले, भूपेन्द्र गुप्ता, अवनीश बुंदेला, अब्बास हफीज, आनंद जाट, स्वदेश शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें