फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रेदश : भोपाल में खुलेंगे कोचिंग संस्थान, 50 प्रतिशत उपस्थिति की होगी अनुमति

Thu, 12 Aug 2021 09:23 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोचिंग संस्थानों को खोले जाने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। संस्थान संचालकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन करना होगा। 
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोचिंग संस्थानों को खोले जाने का आदेश दे दिया गया है। भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए धारा 144 के तहत कोचिंग संस्थानों को खोले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे सशर्त हटा लिया गया है। 

विज्ञापन


तय शर्तो के साथ ही खुलेंगे कोचिंग संस्थान 
कलेक्टर अविनाश लवानिया के अनुसार कोचिंग संस्थानों को खोले जाने को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई को भी जारी किया जा सके और संक्रमण के खतरे को भी रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही कोचिंग संस्थान संचालित किए जा सकेंगे। अगर, ऐसा नहीं होता पाया गया तो कोचिंग सेंटर को सील कर संचालक पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री से मिले थे कोचिंग संचालक 
लंबे समय से बंद चल रहे कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। इस दौरान कोचिंग बंद होने के चलते आर्थिक तंगी का हवाला दिया था। मुख्यमंत्री ने नियम- शर्तों के साथ कोचिंग संस्थानों को शुरू करवाने का आदेश जिला कलेक्टरों को दिया था। इसके बाद ही भोपाल में कोचिंग संस्थान को खोले जाने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें