फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Spain Visit:डेटा सेंटर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर में काम करने वाली सबमर टेक्नोलॉजीज का MP GOV के साथ एमओयू

Fri, 18 Jul 2025 08:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के दौरान बार्सिलोना में टेक्नोलॉजी कंपनी सबमर टेक्नोलॉजीज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद राज्य सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) साइन कर लिया। यह समझौता मध्यप्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, इमर्शन कूलिंग तकनीक, और टिकाऊ डेटा सेंटर्स के विकास में मदद करेगा। कंपनी मध्यप्रदेश में निवेश भी करेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के दौरान बार्सिलोना में बड़ी सफलता मिली है। टेक्नोलॉजी कंपनी सबमर टेक्नोलॉजीज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही मध्यप्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर कर लिए। यह एमओयू मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (MPSEDC) और सबमर टेक्नोलॉजीज के बीच साइन हुआ। इसका उद्देश्य टिकाऊ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, इमर्शन कूलिंग तकनीक और डेटा सेंटर विकास में सहयोग करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 जुलाई की रात ही सबमर (Submer) का दौरा किया था। उनकी विजिट के दौरान सरकार और कंपनी प्रबंधन के बीच अहम चर्चा भी हुई थी। इस चर्चा के बाद ही कंपनी प्रबंधन ने कह दिया था कि मध्यप्रदेश सरकार और हम एक साथ सतत एआई तकनीकि विकास पर काम कर सकते हैं। बता दें  एमओयू के समय सबमर के फाउंडर पोल वाल्स सोलर मध्यप्रदेश हैंडलूम की टाई में नजर आए। यह संस्कृति, सम्मान और साझेदारी के रिश्ते को पहनने जैसा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: स्पेन दौरे में सीएम मोहन यादव की बड़ी पहल, तकनीक और वस्त्र उद्योग में निवेश की संभावनाएं टटोलीं

एमपीएसईडीसी, भूमि और बुनियादी ढांचे में करेगा मदद
बता दें, मध्यप्रदेश और सबमर टेक्नोलॉजीज इस बात पर सहमत हुए हैं कि सबमर द्वारा मध्यप्रदेश में इमर्शन कूलिंग और टिकाऊ डेटा सेंटर से संबंधित निर्माण, रिसर्च एंड डेवलपमेंट बुनियादी ढांचे की स्थापना में निवेश करेगा। एमपीएसईडीसी द्वारा उपयुक्त भूमि, बुनियादी ढांचे, और सिस्टम में मदद करेगी। एमपीएसईडीसी योजनाओं और नीतियों के अनुरूप आवश्यक प्रोत्साहन और नीति पर सहयोग करेगी। इसके अलावा दोनों डिजीटल बुनियादी ढांचे क्षेत्र में कौशल विकास, नवाचार, और स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: बांग्लादेश का अब्दुल भोपाल में कई साल से किन्नर बनकर रह रहा था, दस्तावेज भी बनवाए; नाम नेहा रखा
विज्ञापन


सबमर तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करेगी
सबमर से मध्यप्रदेश की टेक्नोलॉजी संबंधी कई चुनौतियां हल करने में मदद मिलेगी। इस पहल से प्रदेश टिकाऊ, एआई तैयार डेटा सेंटर के मामले में देश में अग्रणी होगा। डेटा सेंटर डिजाइन और इस्टेब्लिशमेंट में नई जनरेशन के स्टैंडर्ड की देख रेख होगी। सबमर तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करेगी। इससे राज्य में नए डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए वैश्विक विशेषज्ञता आएगी। लिक्विड कूलिंग, ऊर्जा अनुकूलन, और एआई बुनियादी ढांचे में अपनी विशेषज्ञता के साथ सबमर यह सुनिश्चित करेगा कि ये परियोजनाएं दक्षता, स्थिरता, और आर्थिक प्रभाव के उच्च मानकों को पूरा करें। यह साझेदारी वैश्विक खिलाड़ियों को आकर्षित करने और मध्यप्रदेश के लिए दीर्घकालिक आर्थिक मूल्यों को सृजित करने के लिए की गई है। 

ये भी पढ़ें- CM डॉ. यादव की स्पेन यात्रा: कैटेलोनिया के विदेश मंत्री के साथ की बैठक, मर्काबारना फल-सब्जी बाजार का किया दौरा

सबमर कंपनी की बार्सिलोना में हुई थी स्थापना
सबमर की स्थापना बार्सिलोना में साल 2015 में हुई। यह कंपनी डेटा सेंटर, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और एज कंप्यूटिंग के लिए सिंगल फेज कूलिंग प्रणालियों में विशेषज्ञता रखती है। यह कंपनी स्मार्टपॉड, स्मार्टपॉडएक्स, ईएक्सओ और माइक्रोपॉड बनाती है। यह कंपनी पारंपरिक तरीकों की तुलना में कूलिंग ऊर्जा की खपत 45% तक कम कर देती है 90% तक पानी की बचत करती है। कंपनी वैश्विक स्तर पर डेटा सेंटर्स, एआई प्रयोगशालाओं, वित्तीय संस्थानों और सरकारी कंप्यूटिंग क्लस्टरों में सिस्टम स्थापित कर चुकी है। मई साल 2022 में सबमर ने भारत में इंग्राम माइक्रो इंडिया के साथ साझेदारी की। दोनों ने क्लाउड प्रदाताओं, आईटी पार्कों, सरकारी प्रतिष्ठानों और निजी उद्यमों में स्मार्ट, टिकाऊ डेटा सेंटर की स्थापना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें