मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता किसानों का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण और हित संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्धता रखती है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मीडिया को जारी अपने संदेश में स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।डॉ. यादव ने कहा कि जिस सर्क्यूलर को लेकर जनसामान्य और किसानों के बीच भ्रम की स्थिति बनी थी, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही उस विवादित सर्कुलर को जारी करने वाले सीजीएम अजय कुमार जैन को हटा दिया हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।