फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheeta In MP: चीता प्रोजेक्ट को पूरा हुआ एक साल, नन्हें शावक पर टिका भारत में चीतों का फ्यूचर

Sat, 16 Sep 2023 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कूनो नेशनल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक साल की पूरी इस यात्रा को एक फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा। चीता प्रोजेक्ट को एक साल पूरा हो गया है।
विज्ञापन
भारत में जन्म नन्हा चीता शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीता प्रोजेक्ट को रविवार को पूरा एक साल हो जाएगा। गत वर्ष 2022 में आज ही के दिन 17 सितंबर को नामीबिया से चीते भारत ले गए थे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। इसी तारतम्य में चीता प्रोजेक्ट की पहली सालगिरह पर केंद्रीय वन मंत्रालय और एमपी वन विभाग की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम कूनो में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम डीजी फॉरेस्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर एक बाइक रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं, इस अवसर पर चीता प्रोजेक्ट की एक साल की पूरी जर्नी पर मूवी दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि कुल 20 चीते लाए गए थे।

नन्हें शावक से रहेगी उम्मीद
27 मार्च को जन्मे चीता शावक से अब सभी की उम्मीदें हैं। ये पहला भारतीय चीता है, जिसने भारत की जमीं पर ही जन्म लिया है। ये मादा चीता छह महीने का हो गया है, जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इसका वजन ढाई किलो है। इस चीता शावक की मां ने कुल चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई थी, सिर्फ एक यही अब जिंदा है।
विज्ञापन


दूसरा बैच भी जल्द आएगा
चीतों का अगला बैच दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा। इन्हें मध्यप्रदेश के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रखा जाएगा, जो साल के अंत तक इनके स्वागत करने के लिए तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही नोरादेही में भी चीतों को रखने की तैयारी है।

कुछ ऐसा रहा चीता प्रोजेक्ट
17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया दक्षिण अफ्रीका से लाए गए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में बनाए गए बाड़े में छोड़ा था। दक्षिण अफ्रीका से बारह चीतों की एक खेप 18 फरवरी 2023 को लाई गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें