फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022: मध्यप्रदेश में शुरुआत और अंत नहीं दिखेगा, बीच का ग्रहण नजर आएगा

Tue, 08 Nov 2022 08:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 8 नवंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण को लेकर काफी दिनों से चर्चा है। लेकिन, ऐसे किसी इवेंट के होने पर इसकी टाइमिंग को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन होती है। एमपी  के किस शहर में कब दिखाई देगा और कितने बजे दिखाई देगा ये जानना जरूरी है।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी मंगलवार को लगेगा। इसका सूतक शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में चंद्र ग्रहण की शुरुआत और अंत का नजारा नहीं दिखेगा। बीच की स्थिति पर आने के बाद ही यह नजर आएगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। काफी हद तक यह दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना चंद्र उदय के पहले की है। मध्यप्रदेश में दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शाम पौने 4 बजे तक चंद्र गहण रहेगा। प्रदेश में सभी शहरों में लगभग समान समय पर नजर आएगा।

भारत की पूर्व दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.38 बजे होगी और शाम को 4.23 से ईटानगर में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखने लगेगा। ग्रहण 6.19 बजे खत्म हो जाएगा। अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 में होगा। यह आंशिक रहेगा। पिला चंद्र ग्रहण 21 नवंबर 2021 में हुआ था।
विज्ञापन


सवा घंटे उपछाया रहेगी...
शाम 6.19 बजे के बाद उपछाया चंद्र गहण शुरू होगा, जो शाम 7.26 तक रहेगा। उपछाया ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं होती है। देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्रमा लाल दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले सुबह 5.38 बजे से शुरू हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण के समय किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए...
जो लोग बीमार हैं और बुजुर्ग हैं। छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय में घर में रहना चाहिए। ये लोग जरूरत के हिसाब से खाना खा सकते हैं, पानी पी सकते हैं। अगर गर्भवती महिला ग्रहण के समय बाहर निकलती है, तो गर्भ में पल रहे शिशु की कुंडली में चंद्र-सूर्य और राहु-केतु से संबंधित दोष आने की आशंका रहती है। इस कारण शास्त्रों में गर्भवती को ग्रहण के समय घर में रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें