केंद्र सरकार ने प्रोटाकॉल का पालन सुनिश्चित करने सभी राज्यों के सीएस को लिखा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच आधिकारिक कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया और शिष्टाचार का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में केंद्र ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, मंत्रालयों और विभागों को पत्र भेजकर कहा है कि सांसदों और विधायकों के साथ संवाद एवं कार्यवाही के दौरान तय प्रोटोकॉल का पालन हर स्तर पर अनिवार्य रूप से कराया जाए। जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि हाल के समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच टकराव जैसी स्थिति बनी। ऐसे घटनाक्रम शासन-प्रशासन के लिए असहज माहौल पैदा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए DoPT ने पहले जारी दिशा-निर्देशों को दोबारा लागू करने और उनके पालन पर जोर दिया है।