केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में बीएसएनएल के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने जबलपुर की एक फर्म से लंबित बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। ट्रैप के दौरान दोनों अधिकारियों को 75-75 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। सीबीआई के अनुसार गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अवनीश कुमार शुक्ला और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) वीबी चक्रपाणी के रूप में हुई है। दोनों भोपाल में पदस्थ हैं।