फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: साली के एकतरफा प्यार में साढू ने की युवक की हत्या, 'क्राइम पेट्रोल' देखकर रची साजिश; जानें मामला

Tue, 11 Mar 2025 07:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर चूड़ी और श्रृंगार का सामान फेंक दिया, जिससे ऐसा लगे कि हत्या किसी प्रेमी ने की है। इतना ही नहीं, उसने मृतक के परिजनों और ठेकेदार को भी गुमराह करने की कोशिश की।

विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोप मृतक के साढू पर है, जो उसकी पत्नी से एकतरफा प्रेम करता था। आरोपी ने उसे रास्ते का कांटा समझकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब मृतक की पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गला दबाकर हत्या के बाद मुंबई भागा आरोपी

विज्ञापन

डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने बताया कि मृतक कृष्णा कॉलोनी में पीजीबीटी कॉलेज के पास किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से अहमदाबाद, गुजरात का निवासी था। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से हत्या की जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि उसका साढू का अक्सर आना-जाना था। पुलिस ने जब आरोपी को मुंबई के घाटकोपर इलाके से पकड़ा और पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
 
ये भी पढ़ें: राजधानी में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार; जानें पूरा मामला     

पत्नी से जबरन संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी मृतक की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था और उसे अपने साथ रखने के लिए दबाव बना रहा था। जब मृतक को इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद लाश को सुनसान जगह छोड़कर मुंबई भाग गया।

'क्राइम पेट्रोल' देखकर बनाई हत्या की साजिश
आरोपी नवरतन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसने टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ और वेब सीरीज ‘भोकाल’ देखकर अपराध करने और बचने के तरीके सीखे। वह मुंबई से ट्रेन में भोपाल आते समय मोबाइल फोन बंद कर लिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। हत्या से पहले उसने इलाके की रैकी की और फिर किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन से सोनू को बुलाया।

पत्नी की भूमिका संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है। अगर वह भी साजिश में शामिल पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें