फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शव वाहनों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए भाजपा नेता, कांग्रेस ने बताया- शर्मनाक

Tue, 20 Apr 2021 03:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा फोटोशूट के चक्कर में विवादों में घिर गए हैं। भाजपा नेता ने छह शव वाहन उपलब्ध कराए, लेकिन उससे पहले फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश: शव वाहनों के साथ फोटो खिंचवाने पर भाजपा नेता घिरे - फोटो : Twitter - @Alok_SharmaBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के इस भयानक दौर में स्वास्थ्य महकमे पर गहरा असर पड़ा है और देश की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। देश के कई हिस्सों से ऑक्सीजन, कोविड बिस्तर, कोरोना की दवा और शव वाहनों की कमी जैसी खबरें आ रही हैं। वहीं मध्यप्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा शव वाहनों के साथ फोटोशूट करवाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। 

विज्ञापन


मामला कुछ यूं है कि सोमवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने राजधानी भोपाल के लिए छह शव वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई। लेकिन इससे पहले वो एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर घेर लिया गया। आलोक शर्मा ने शव वाहनों की सुपुर्दगी से पहले वाहनों के साथ एक फोटो खिंचवा लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद ही आलोक शर्मा को कई लोगों ने घेरा और इसके बाद बवाल मच गया। शव वाहनों के साथ तस्वीर शेयर कर आलोक शर्मा ने ट्वीट किया कि इस संकट की घड़ी में हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए और इन्ही भावनाओं को आत्मसात करते हुए भोपाल के हमीदिया, 1250, एम्स, चिरायु, पीपुल्स और जेके अस्पतालों में शव वाहनों की कमी को देखते हुए छह शव वाहनों की व्यवस्था की है जो कि निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन

 

शव वाहनों के साथ फोटोबाजी कर रहे हैं भाजपा नेता - कांग्रेस
इस पर कांग्रेस ने आलोक शर्मा को घेरते हुए आरोप लगाया कि इस फोटोशूट की वजह से शव वाहनों को रोका गया। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि शर्म करो बेशर्मों। इंदौर में ऑक्सीजन के टैंकर को घंटों रोककर भाजपा नेताओ ने खूब फोटो बाजी की और अब भोपाल में भाजपा के पूर्व महापौर आलोक शर्मा शव वाहनो के साथ फोटोबाजी कर रहे हैं। उन्होने आगे लिखा कि आपदा में भी अवसर-फोटोबाजी?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें