फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Train News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, देखें लिस्ट

Wed, 10 Apr 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Train News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। साथ ही कुछ और भी गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के फुलेरा-डेगाना जंक्शन रेल खंड पर नावा सिटी-गोविंदी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से प्रारंभ, समाप्त होने वाली गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-रतनगढ़ जंक्शन-डेगाना होते हुए गंतव्य को जाएगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 27 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-रतनगढ़ जंक्शन-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।

इन गाड़ियों के भी मार्ग परिवर्तित

  • गाड़ी संख्या 12168 बनारस-लोकमान्यतिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।

  • गाड़ी संख्या 12142 पाटली पुत्र-लोकमान्यतिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।

  • गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस दिनांक 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।

  • गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें