फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में आज: शिवराज की मां की त्रयोदशी में जुटेंगे देशभर के दिग्गज, अग्निवीरो को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्त

Thu, 12 Nov 2026 09:31 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी में गुरुवार को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां रहेंगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बच्चों के साथ दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से अग्निवीर योजना और पूर्व सैनिकों के आरक्षण को लेकर प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
भोपाल में आज खास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवराज की मां की त्रयोदशी में शामिल होंगे दिग्गज नेता
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां स्व. काशीबाई की तेरहवीं और गंगाजलि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन ग्रैंड बैंक्वेट हॉल, वृंदावन गार्डन में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक आयोजन होगा। इसमें  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी शामिल होंगे। कई राज्यों के कृषि मंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। वीआईपी मूवमेंट के दौरान होशंगाबाद रोड और कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी। वाहन चालकों को इस दौरान कुछ मार्गों पर असुविधा हो सकती है।

ये भी पढें-  राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला आज आएंगे भोपाल, शिवराज की मां की त्रयोदशी में होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अग्निवीर योजना और पूर्व सैनिकों के आरक्षण पर प्रेसवार्ता
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का पूर्व सैनिक विभाग अग्निवीर योजना और पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण के मुद्दे पर सुबह 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करेगा। इसमें अग्निवीरों के भविष्य, सेना की मजबूती, सेवा पूरी होने के बाद रोजगार और पूर्व सैनिकों को आरक्षण का लाभ मिलने जैसे विषय उठाए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें-  मुश्किल में करीना कपूर: अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस, भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट पहनने पर विवाद
 
बच्चों के साथ दीपावली मनाएंगे जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भीमनगर बस्ती में दोपहर 12:15 बजे बच्चों के साथ दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। वल्लभ भवन के सामने स्थित बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में वे बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें