मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में धनतेरस पूजन करेंगे। वहीं, प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान शुरू होगा। भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई और पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां धनतेरस के अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।
स्वामित्व योजना में आज से शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान
प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत शुक्रवार से शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान शुरू होगा। मंत्री, सांसद और विधायक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएंगे। प्रदेश में अब तक 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इससे ग्रामीणों को संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक मिलेगा और बैंक से कर्ज लेने सहित अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से पानी सप्लाई पर संकट
भोपाल में करीब 15 हजार नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों ने मुख्यालय में तालाबंदी कर काम बंद कर दिया है। जलकार्य शाखा के कर्मचारियों ने भी शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। शहर में 2.30 लाख से अधिक नल कनेक्शन हैं। कर्मचारियों की मांग न्यूनतम 25 हजार रुपये वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की है। हड़ताल जारी रहने पर शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
स्कूलों में आज से पांच दिन की दीपावली छुट्टी
प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। 11 नवंबर से स्कूलों में फिर से कक्षाएं शुरू होंगी। छुट्टियों से पहले स्कूलों में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा।