फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम ने शुरू किया वाटर प्लस का सर्वे, गारबेज फ्री सिटी का सर्वे पूरा

Mon, 28 Apr 2025 09:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के चलते यहां पर गारबेज फ्री सिटी की टीम का काम पूरा होने के बाद अब वाटर प्लस का सर्वे शुरू हो गया है। सोमवार को टीमें सुबह से ही शहर के तालाबों और नालों की स्थिति का मुआयना करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए टीमें पहुंची हैं। गारबेज फ्री सिटी की टीम का काम पूरा होने के बाद अब वाटर प्लस का सर्वे शुरू हो गया है। सोमवार को  दिल्ली से आई टीमों ने वाटर प्लस का सर्वे शुरू कर दिया है।सुबह से ही शहर के तालाबों और नालों की स्थिति का मुआयना करने के लिए पहुंची। टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में पहुंची टीमें
इस दौरान सर्वेक्षण टीमों ने शहर के जोन क्रमांक 15, 16 और 17 का दौरा किया। इन क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) और सीवेज लाइन की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम ने इन सभी मानकों पर नगर निगम भोपाल द्वारा किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन किया।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बारिश और ओले के बीच 44 डिग्री पहुंंचा दिन का पारा, अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम
विज्ञापन


अलर्ट पर है निगम की टीम
भोपाल नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार सर्वेक्षण टीम के मूवमेंट से भोपाल नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं। निगम कमिश्नर हरेन्द्र नारायण खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। विशेष क्षेत्रों के एएचओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए और फील्ड स्टॉफ को उनके बीट चार्ट के अनुसार हर समय ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-स्टैंड अप कॉमेडी का गिरता स्टैंडर्ड चिंताजनक, अभिनेता राजीव वर्मा बोल-विषयवस्तु के स्तर में आई गिरावट
क्या क्या होगा वाटर प्लस सर्वे में
सभी अपशिष्ट जल को पर्यावरण में छोड़ने से पहले वाटर प्लस सर्वे में सीवेज नेटवर्क, ट्रीटमेंट और जल की गुणवत्ता जांची जाएगी, ताकि संतोषजनक स्तर तक उपचारित किया जा रहा है। ओडीएफ प्लस सर्वे खुले में शौच से मुक्त होने के बाद मानकों को चेक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें