फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मैनिट में फूड पॉइजनिंग से छात्रों की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती, खाद्य विभाग की टीम ने लिया नमूना

Sun, 13 Apr 2025 09:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मैनिट में बीई बीई प्रथम वर्ष के करीब 40 छात्र फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार हो गए। उन्हें शनिवार शाम और रविवार सुबह आराधना नगर (नेहरू नगर) स्थित शारदा अस्पताल समेत कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मेस से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में बीई बीई प्रथम वर्ष के करीब 40 छात्र फूड पॉइजनिंग की शिकायत के चलते बीमार हो गए। उन्हें शनिवार शाम और रविवार सुबह आराधना नगर (नेहरू नगर) स्थित शारदा अस्पताल समेत कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया।हालांकि मैनिट प्रशासन का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के बाद सिर्फ 15 छात्र बीमार हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। प्रशासन ने फूड पॉइजनिंग की घटना की जांच का आश्वासन दिया। इधर शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। जानकारी के मुताबिक छात्रों की तबियत में सुधार है। ज्यादातर को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन


उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के चलते कराया भर्ती
छात्रों के मुताबिक, एच-4 छात्रावास के करीब 40 छात्र बीमार हो गए। शनिवार को लंच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मैनिट प्रशासन ने सभी छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के चलते भर्ती कराया। उन्हें आलू-पराठा दिया गया और लंच में उन्हें आलू सब्जी दी गई। छात्रों को संदेह है कि आलू के कारण फूड पॉइजनिंग हो सकती है, क्योंकि गर्मी के मौसम में आलू खराब हो जाते हैं, जिससे शारीरिक दोष, सड़न और अन्य गुणवत्ता संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़े-मध्य प्रदेश के खरगोन,टीकमगढ़, सतना और राजगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 16 से लू चलने का अलर्ट जारी


छात्रों के हालत में सुधार
आराधना नगर स्थित शारदा अस्पताल के एमडी डॉ. उमेश शारदा ने बताया कि मैनिट के 20 छात्रों को इलाज के लिए मेरे अस्पताल लाया गया था। शनिवार शाम को उन्हें फूड पॉइजनिंग हो गई थी। उनका इलाज चल रहा है। सोमवार तक उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। दूषित, खराब या जहरीला खाना खाने से फूड पॉइजनिंग होती है। फूड पॉइजनिंग के सबसे आम लक्षण मतली, उल्टी और दस्त हैं।"
विज्ञापन


यह भी पढ़े-एम्स में आंख के मरीजों को लंबी लाइनों से मिलेगी राहत, दो नई रिफ्रैक्शन यूनिट्स की हुई शुरुआत



मैनिट मेस में हुई गड़बड़ी की हो रही जांच
मैनिट के जनसंपर्क अधिकारी राहुल तिवारी ने कहा है कि लगभग 15 छात्रों ने पेट दर्द की शिकायत की, हमारे रेजिडेंट डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी, कुछ छात्र आगे के इलाज के लिए साथी अस्पतालों में गए। मैनिट प्रशासन खुद छात्र मेस में हुई गड़बड़ी की जांच कर रहा है।

 खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिये गए
भोपाल खद्या विभाग के अधिकारी देवेन्द्र दुबे ने बताया कि मैनिट में संचालित बॉयज हॉस्टल-4 के लगभग 30 छात्रों को फ़ूड पॉइज़निंग होने की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा हॉस्टल मेस का निरीक्षण किया गया तथा कारणों की जांच करने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों 6 नमूने लिये गए हैं। जिसमें चावल खुला, तुअर दाल खुला, आटा, बेसन, बनी पनीर सब्जी, बना चावल लूज लिया गया है। उन्होने बताया कि हालांकि किचन में किसी प्रकार की गंदगी नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें