फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: आज शाम से चालू हो जाएंगी स्ट्रीट लाइट, प्रभारी मंत्री ने आगे से ऐसी स्थिति नहीं बनने के दिए निर्देश

Wed, 09 Nov 2022 05:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में पिछले 11 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक लिया और उन्हें ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्ट्रीट लाइट बंद होने के मामले में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम और बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने नाराजगी जताई। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट चालू करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगे यह स्थिति न बने। सिंह ने बताया कि बुधवार शाम से राजधानी की सभी स्ट्रीट लाइट चालू हो जाएंगी। 

विज्ञापन

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगे से ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी मामला होगा तो विभागीय अधिकारी और कलेक्टर को अवगत कराएंगे। बता दें कि राजधानी के करीब 40 इलाकों में पिछले 11 दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट बंद हैं। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट का बिजली बिल नहीं भरा है। निगम ने 24 करोड़ के बकाया बिल का दो महीने से भुगतान नहीं किया। इसके चलते बिजली कंपनी ने 11 दिन से शहर के लगभग 40 इलाकों की सभी स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट रखा है। अब इस मामले में भोपाल के प्रभारी और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मध्यस्थता की है।


राहुल कांग्रेस बचाने की यात्रा कर रहे

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस का उपद्रव हो रहा है। खंडवा में जूतमपैजार, इंदौर में हंगामा हो रहा है। मंत्री ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं, भारत तोड़ो यात्रा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दा और आतंकवाद कांग्रेस की देन हैं। राहुल गांधी कांग्रेस बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें