फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कोलार तिराहा पर सिक्सलेन रोड का होगा चौड़ीकरण, वन विभाग देगा एक एकड़ जमीन, विधायक ने किया निरीक्षण

Tue, 01 Oct 2024 07:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोलार तिराहे पर सिक्सलेन का चौड़ीकरण किया जाएगा। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कोलार तिराहे पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
नरीक्षण करते विधायक और कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कोलार तिराहा पर सिक्सलेन रोड का निर्माण और चौड़ीकरण के लिए वन विभाग करीब एक एकड़ जमीन देगा। अभी जमीन नहीं मिलने की वजह से काम अटका हुआ था। इसको लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को कोलार सिक्सलेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले विधायक और कलेक्टर ने कोलार रेस्ट हाउस में पीडब्ल्यूडी अफसरों की मीटिंग की। इसमें कोलार सिक्सलेन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन




305 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा निर्माण
नरीक्षण के दौरान विधायक ने जल्द से जल्द काम पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक, एसडीएम रविशंकर राय सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि कोलार सिक्सलेन का निर्माण करीब 305 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जिसका काम अब अंतिम चरण में चल रहा है। कोलार में गोल जोड़ से कोलार गेस्ट हाउस तक 15 किलोमीटर सिक्सलेन रोड का निर्माण किया गया है। कोलार तिराहा पर वनविभाग की जमीन है और गेस्ट हाउस भी स्थित है। इस वजह से कोलार तिराहा का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य रुका हुआ था। इसी को लेकर कलेक्टर और विधायक ने मंगलवार को निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वनविभाग के अधिकारियों से जमीन को लेकर चर्चा की। वन विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन देने पर सहमति दी गई है। इसके बदले में जिला प्रशासन वन विभाग को भदभदा में जमीन उपलब्ध करवाएगा। अब जल्द ही कोलार तिराहा चौड़ीकरण और सिक्सलेन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।


क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
विधायक शर्मा ने इस दौरान कहा कि कोलार सिक्सलेन के प्रमुख चौराहों पर बचे हुए कामों को जल्द पूरा किया जाएगा। कोलार तिराहे को अधिकतम चौड़ा किया जाएगा, जिससे जाम की स्थिति न बने। दोनों ही लेफ्ट टर्न को अधिकतम चौड़ा किया जा रहा है, जिससे चार इमली , बिट्टन मार्केट और मैनिट की तरफ से आने वाले वाहनों से जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें