महापौर के निरीक्षण के दौरान पानी निकालते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में बारिश शुरू होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। यहां सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं जब नाले उफान में आ जाते हैं तो कॉलोनी में पानी भर जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहर में बारिश के पहले व्यवस्थाएं दूरस्थ ना होना है । एक दिन पहले भोपाल के अल्पना टॉकीज चौराहा में महज आधे घंटे की बारिश में 2 फीट पानी भर गया जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे। सैकड़ो गाड़ियां फांसी गईं थी। जब यह जानकारी भोपाल की महापौर मालती राय को लगी तो वे गुरुवार को इस परेशानी का सॉल्यूशन ढूंढने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल ढूंढे।
पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ निरीक्षण किया
मालती राय ने कहा कि जलभराव की समस्या का परमानेंट सॉल्यूशन निकाल रहे हैं। महापौर राय ने पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया, हमीदिया रोड के निर्माण की मंजूरी पीडब्ल्यूडी को मिल चुकी है। पीडब्ल्यूडी दोनों ओर 2 फीट ऊंचा नाला बनाएगा, लेकिन हमने 4 फीट ऊंचा नाला बनाने की मांग की है। ताकि, समस्या दूर हो जाए। नाला बनने के बाद जलभराव नहीं होगा और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी नहीं आएगी।
इन लोगों की बढ़ गई थी परेशानी
गौरतलब है कि बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच भोपाल में तेज बारिश के चलते नादरा बस स्टैंड से छोला की ओर जाने वाले रोड पर लंबा जाम लग गया था। इसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बारिश का पानी अल्पना टॉकीज तिराहे और भोपाल स्टेशन प्लेट फॉर्म नंबर छह की ओर से छोला रोड को जोड़ने वाली सड़क पर भी पानी जमा हो गया। इस कारण जाम के हालात बनते रहे। ट्रैफिक को सामान्य होने में 1 से डेढ़ घंटा लगा था। इसके चलते ही गुरुवार को महापौर निरीक्षण करने मौके पर पहुंचीं