फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: छह महीने में भोपाल रेल मंडल ने कमाए एक हजार करोड़, ऐसे हुई इतनी आमदनी, वंदे भारत बैतूल में भी रुकेगी

Tue, 10 Oct 2023 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Railway News: चालू वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने में भोपाल रेल मंडल को 1044.32 करोड़ रुपये की कमाई हुई। जो पिछले साल की इसी अवधि में 926.88 करोड़ रुपये की तुलना में 12.67 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ वंदे भारत ट्रेन अब बैतूल में भी रुकेगी।
विज्ञापन
भोपाल रेल मंडल कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल ने छह महीने में एक हजार करोड़ की कमाई की है। जो पिछले साल की आमदनी से 12 प्रतिशत से भी अधिक है।  जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम छमाही (अप्रैल से सितंबर 2023 तक) में मंडल को कुल 1044.32 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व 926.88 करोड़ रुपये से 12.67 प्रतिशत अधिक है। इसमें से 193.56 लाख बुक किए गए यात्रियों से 472.07 करोड़ रुपये, अन्य कोचिंग से 27.97 करोड़ रुपये, माल परिवहन से 513.46 करोड़ रुपये, विविध आय से 30.82 करोड़ रुपये शामिल है।

विज्ञापन


बता दें कि मंडल की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि भोपाल मंडल रेल प्रशासन अपने सम्माननीय रेल उपभोक्ताओं को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के प्रति कृत संकल्प है। साथ ही रेल राजस्व बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत को मिला बैतूल में हाल्ट
वंदे भारत से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को बैतूल स्टेशन पर हॉल्ट देने का निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, रविवार को छोड़कर अब बैतूल स्टेशन पर भी रुकेगी। यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 06.50 बजे उज्जैन पहुंचकर, 06.55 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर,  09.10 बजे भोपाल पहुंचकर, 09.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 10.35 बजे इटारसी पहुंचकर, 10.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 11.58 बजे बैतूल पहुंचकर, 12.00 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन, रविवार को छोड़कर) नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 17.23 बजे बैतूल पहुंचकर, 17.25 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 18.50 बजे इटारसी पहुंचकर, 18.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.30 बजे भोपाल पहुंचकर, 20.35 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 22.40 बजे उज्जैन पहुंचकर, 22.45 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें