फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का आरोप, बोले- FIR के बाद 14 दिन से गायब है लोधी परिवार, अपहरण हुआ या हत्या?

Fri, 11 Jul 2025 04:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अशोकनगर की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। कहा 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। हमारे नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है या फिर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अशोकनगर की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शुक्रवार में आयोजित प्रेसवार्ता में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। कहा 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। हमारे नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे। कुटुंब के लोगों ने उनसे कहा कि जब से एफआईआर कराई है। उसके बाद से वह दोनों भाई और उनके परिवार गायब हैं। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है ? या फिर हत्या कर दी गई है ? इस बात को सरकार स्पष्ट करें।
विज्ञापन



पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा
शहडोल में जल प्रबंधन कार्यक्रम में ड्राई फ्रूट्स घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा मध्यप्रदेश में एक भी मंत्रालय ऐसा नहीं है जहां 50% से कम कमीशन लिया जाता हो। कुछ दिन में 1 लीटर पेंट से 233 लोगों ने पुताई की थी, अब 14 लोग जिस तरीके से ड्राई फ्रूट खा गए। मुझे लगता है कि पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा गए और पचा भी गए। पटवारी ने कहा कि फर्जी वोटर लिस्ट पर बोले कि चुनाव को कैसे खरीदना, बेचना सब करते हैं। एक एक वोटर लिस्ट का मध्यप्रदेश में सत्यापन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- MP के अफसरों ने एक घंटे में खा लिए 14 किलो ड्रायफ्रूट्स, छह लीटर दूध की चाय में डाली पांच KG चीनी
विज्ञापन



योग्य व्यक्तियों का किया जाएगा चयन
पटवारी ने कहा कि जल्द ही संगठन सृजन होगा और योग्य व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। वार्ड और ग्राम पंचायत पर भी कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। मूंग खरीदी पर कहा कि 100 क्विंटल से अधिक की मूंग किसानों से नहीं खरीदेंगे। यह किसानों से धोखा है। अभी ब्लैकलिस्ट कंपनी को मूंग खरीदी का टेंडर दे दिया है। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-8 जिलों में भाजपा का प्रदर्शन दमदार, 6 वार्डों पर लहराया भगवा, 3 पर कांग्रेस को मिली जीत

मोहन भागवत का इशारा आखिर किसकी तरफ
संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल होने के बाद राजनीति से रिटायरमेंट के बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि यह बात प्रधानमंत्री मोदी भी कह चुके हैं, और इसी नियम के तहत लालकृष्ण आडवाणी को घर बैठा दिया गया। ना उन्हें राष्ट्रपति बनने दिया, ना प्रधानमंत्री बनने दिया। यदि मोहन भागवत कह रहे हैं तो उनका इशारा आखिर किसकी तरफ है यह समझना बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि भाजपा के नेता उनके इस बयान पर अमल करके युवाओं के लिए कुर्सी छोड़ेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें