फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मध्य प्रदेश में जेल काट रहे पटवारी का हुआ ट्रांसफर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खड़े किए सवाल

Wed, 18 Jun 2025 11:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में जेल में सजा काट रहे पटवारी को दूसरी जगह पदस्थापना दे दी गई है। लिस्ट जारी होने के बाद विभाग की लापरवाही पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सवाल खड़े किए हैं। 
 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तबादला नीति लागू होने के बाद सभी विभागों में इन दिनों ट्रांसफर प्रक्रिया चल रही है। हालांकि एक दिन पहले ट्रांसफर प्रक्रिया आखिरी दिन था। लेकिन इस बीच बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जेल में सजा काट रहे पटवारी को दूसरी जगह पदस्थापना दे दी गई है। लिस्ट जारी होने के बाद विभाग की लापरवाही पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन




मप्र में तबादला उद्योग पूरी तेजी से चल पड़ा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, मप्र में तबादला उद्योग पूरी तेज़ी से चल पड़ा। श्योपुर जिले में बाढ़ राहत राशि में हुई गड़बड़ी के प्रकरण में पटवारी हेमंत मित्तल जेल में बंद है उसके बाद भी विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में ट्रांसफर कर दिया। वाह डबल इंजन की सरकार। ट्रांसफर उद्योग भी डबल तेजी से चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

यह भी पढ़ें-झांसी की रानी पर कांग्रेस नेता बरैया का विवादित बयान, बोले- उन्होंने आत्महत्या की थी, वीरांगना कैसे?

16 जून को जारी हुई थी लिस्ट 
गौरतलब है कि 16 जून को श्योपुर जिला प्रशासन ने 21 पटवारियों के ट्रांसफर की दो लिस्ट जारी कीं। जिसमें एक सूची में 9 पटवारी और एक सूची में 12 पटवारियों के नाम शामिल रहे। लेकिन विशेष बात यह है कि एक सूची में विजयपुर तहसील के पटवारी हेमंत मित्तल का नाम भी था। दरअसल हेमंत मित्तल को धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर कुछ दिन पहले ही जेल भेजा है। पटवारी हेमंत मित्तल को विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में स्थानांतरित किया गया, लेकिन ये वर्तमान में जेल में बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें