फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: दलितों के साथ पटवारी ने किया भोजन, पूर्व मंत्री बोले-बाइबल,कुरान,गीता जितनी पवित्र बाबा साहेब की किताब

Tue, 24 Jun 2025 05:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस ने संविधान सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दलित समाज के साथ बैठकर भोजन भी किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे लिए बाइबल, कुरान, गीता जितना पवित्र है, उतना ही बाबा साहेब की किताब हमारे लिए है।
 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के हाई कोर्ट ग्वालियर में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले ने प्रदेश भर में तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस इसे लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। कांग्रेस ने अपने आंदोलन को संविधान सत्याग्रह नाम दिया है। भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस ने संविधान सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कई बडे़ नेता शामिल हुए। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दलित समाज के साथ बैठकर भोजन भी किया। और इस दौरान सरकार को जमकर घेरा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हमारे लिए बाइबल, कुरान, गीता जितना पवित्र है, उतना ही बाबा साहेब की किताब हमारे लिए है।
विज्ञापन




दलित बस्ती पंचशील नगर पहुंचे कांग्रेसी नेता 
राजधानी भोपाल की दलित बस्ती पंचशील नगर के बुद्ध विहार में सत्याग्रह और सामूहिक भोज का कार्यक्रम हुआ। कल ग्वालियर में कांग्रेस नेता और विधायक उपवास करेंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस संविधान सत्याग्रह पर कहा कि आज हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। देश में RSS और बीजेपी की गैंग सक्रिय है। हाईकोर्ट ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की आज्ञा दी है। लेकिन कुछ बीजेपी के लोग लगाने नहीं दे रहे हैं। बाबा साहेब ने जो किताब लिखी, उसी से इनका परिवार पलता है। हमारे लिए बाइबल, कुरान, गीता जितना पवित्र है, उतना ही बाबा साहेब की किताब हमारे लिए है। आखिरी बूंद तक संविधान की रक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें-MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक, अधिसूचना जारी,अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
विज्ञापन


 पीसीसी चीफ बोले- अंबेडकर हमारे लिए भगवान
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस दौरान दलित समाज के साथ बैठकर खाना खाया। उन्होंने कहा कि हमारे भारत का एक संविधान है। देश की आजादी में सबको एक होने का सपना देखा गया। बाबा साहेब ने समानता का सपना देखा था। क्या अंबेडकर हमारे लिए भगवान नहीं हैं? 2023, 24, 25 में कई दलितों के साथ अत्याचार हुआ। कई जगह दलितों के साथ अत्याचार हुआ, जहां बीजेपी के नेता थे।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-ड्रोन में रखा डमी बम सेना के जवान पर गिरा, मौत; फायरिंग रेंज में हुआ हादसा

प्रदेश में दलितों के साथ हो रहा अत्याचार 
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है। सागर, महू, सीहोर, मऊगंज , जबलपुर, मंदसौर में महिला निर्वस्त्र कर पीटा। भोपाल में एक करोड़ की लूट हुई। अलीराजपुर, नेवावर में दलित परिवार के साथ अत्याचार हुआ। बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा हाईकोर्ट में नहीं लग रही है। मैंने सरकार कोर्ट को चिट्ठी लिखी। हम दो दिन तक हर दलित बस्ती, ब्लॉक में जाएंगे। ग्वालियर खंड पीठ में प्रतिमा लगनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें