प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा करने वाली महिला अतिथि विद्वानों ने पुरे प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर एक बड़ी मुहिम चलाई है। सीेएम डॉ. मोहन यादव और विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार को लगभग हजारों राखियां स्पीड पोस्ट की गई है।इसी कड़ी में हजारों मेल भी मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री को किया गया है महिला अतिथि विद्वानों के द्वारा।जैसा की विदित हो प्रदेश में पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से अतिथि विद्वान सेवा कर रहें है रोज उनको फालेन आउट होने का डर सताता रहता है।
राम-सीता का बनवास 14 वर्ष में ख़त्म हुआ हमारा 25 वर्ष से जारी
महिला अतिथि विद्वान महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सपना श्रीवास्तव ने कहा की भगवान सीताराम जी का बनवास 14 वर्ष में समाप्त हो गया था लेकिन, हम अतिथि विद्वानों का बनवास ख़त्म होने का नाम नहीं लें रहा है। डॉ श्रीवास्तव ने बताया की 25 वर्षों से स्थाई समायोजन फिक्स वेतन के लिए विनती कर रहें है जबकि मुख्यमंत्री ने घोषणा भी थी लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। रक्षाबंधन में हजारों महिलाओं ने राखी भेजी है उसकी लाज रखें हमारे भाई मुख्यमंत्री जी।
यह भी पढ़ें-
रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों की शिकायत बढ़ी, खराब कर सकती है सेहत, सैंपल की जांच में लग रहा समय
अपमान सूचक शब्द फालेन आउट से निजात दिलाना
महिला अतिथि विद्वान डॉ लक्ष्यरी दास महासचिव ने बताया की राखी के साथ चिट्ठी में लिखा है की मोहन और परमार भईया राखी की लाज निभाना अपमान सूचक शब्द फालेन आउट से निजात दिलाना एवं शोषण का प्रतीक अतिथि नाम से मुक्ती देना।ऐसे ही लगभग सभी पत्रों में मार्मिक अपील की गई है साथ ही द्रोपदी और कृष्ण के संबंधो का भी उल्लेख किया गया है।डॉ दास ने बताया की हरियाणा सरकार से ज्यादा बेहतर नीती मध्य प्रदेश सरकार बनाए विद्वानों के लिए।
यह भी पढ़ें-
सीएम ने प्रदेश विकास की मॉनिटरिंग के लिए एसीएस को सौंपी जिम्मेदारी, संभागों में जाकर करेंगे समीक्षा
फिक्स मासिक वेतन का आदेश जारी करें
प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ नीमा सिंह,जबलपुर लिखा है कि हम सभी महिला अतिथि विद्वानों ने मुख्यमंत्री जी और उच्च शिक्षा मंत्री जी को हजारों की संख्या में राखी भेजी है एवं अनुरोध किया है की आप हमारे भैया है इस राखी की लाज बचाते हुए प्रदेश की उच्च शिक्षित अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करें एवं भईया स्थाई,समायोजन,फिक्स मासिक वेतन का आदेश जारी करें।