केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "वोट चोरी" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। सिंधिया ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका है, वही अब दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। सिंधिया भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों को 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह हमारी प्रतिज्ञा को दर्शाता है। हमारे प्रदेश की बहनें हमारे भविष्य की धुरी हैं, उन्हें संगठित और सशक्त बनाना हमारा दायित्व है।