फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: महिला मजिस्ट्रेट के वाहन को मारी टक्कर, सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ युवकों ने की मारपीट

Sun, 19 May 2024 01:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भोपाल में सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची हबीबगंज पुलिस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो बजे एक सड़क हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपी युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। आरोपियों के हमले में एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट लगी है। उसका मेडिकल कराया गया है। फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि होशंगाबाद रोड स्थित बंसल वन के पास रात दो बजे एक महिला मजिस्ट्रेट के वाहन को एक युवक की कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। 
विज्ञापन


मारपीट के बाद फरार हुए आरोपी
डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि देर रात करीब दो बजे रानी कमलापति स्टेशन के पास सड़क हादसे की सूचना के बाद हबीबगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, जहां एक पुलिसकर्मी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। घायल पुलिसकर्मी का जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है, लेकिन अभी एफआईआर नहीं की गई है। पुलिसकर्मी शिकायत करता है तो मेडिकल रिपोर्ट व शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं मारपीट करने वाले आरोपियों के संबंध में भी पुलिस टीम जानकारी जुटाने में लगी है।

नशे में थे सभी आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो कार सवार सभी आरोपी नशे में धुत थे। एक्सीडेंट के बाद हंगामा मचा रहे थे, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी को जमकर पीट दिया है। पुलिसकर्मी के खून निकलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सभी आरोपी भी बड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाले बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें