फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: विक्रांत भूरिया का बड़ा आरोप, बीजेपी के 17 साल में 17 हजार छात्रों और बेरोजगारों ने आत्महत्या की

Thu, 23 Mar 2023 05:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश में 70 लाख युवा उच्च शिक्षा से वंचित हैं। शिवराज सरकार के कार्यकाल में व्यापमं घोटाले, लोकसेवा आयोग घोटाला, नर्सिग घोटाला हो रहे है।  
विज्ञापन
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गुरुवार शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मीडिया को संबोधित करते हुए भूरिया ने कहा कि शिवराज सरकार के 17 सालों में 10 हजार 298 छात्र और 6999 बेरोजगारों ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि छात्रों में बेरोजगारी की निराशा इस हद तक व्याप्त हो गई कि उसने अपने उज्जवल भविष्य का अवसर न देखकर आत्महत्या को गले लगा लिया। उन्होंने यह आकड़े का आधार नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आधार पर जारी किए गए। 
विज्ञापन

 
विक्रांत भूरिया ने कहा कि 13 से अधिक सरकारी भर्ती और प्रवेश परीक्षा परीक्षाओं में 75 लाख से अधिक प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। पुलिस कांस्टेबल, खाद्य निरीक्षण चयन टेस्ट, सूबेदार उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर, मिल्क फेडरेशन जैसी अनेक भर्ती परीक्षा में घोटाला किया गया। इतना ही नहीं मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज का भर्ती घोटाला व्यापं से भी बड़ा है। शिवराज सरकार दोषियों को पकड़ने की बजाए संस्थाओं के नाम बदल रही है। भूरिया ने कहा कि अब बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। यहां पेपर लीक करने वालों को रोजगार मिल रहा है।
 
38 लाख रजिस्टर्ड युवा में 21 को मिली नौकरी
भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी एक गोगो मामा है, जब भी आता है तब कुछ न कुछ गोलियां देकर जाता है। प्रदेश में सरकार की बेरोजगार करने वाली नीति चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 38 लाख लाग रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। इनमें से 21 लोगों को ही नौकरी मिली। यह बात खुद सरकार की तरफ से विधानसभा में दिए जवाब में स्वीकार की गई है।
विज्ञापन

 
ग्रेजुएट युवा चपरासी के लिए आवेदन कर रहे
भूरिया ने कहा कि चपरासी, चौकीदार के पदों के लिए ग्रेजुएट युवा आवेदन कर रहे है। यह बेरोजगारी का प्रदेश में हाल है। पिछले चार साल से एक भी भर्ती नहीं हुई। इसका जवाब कौन देगा। यहीं नहीं पात्र छात्र-छात्राओं को तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार को युवा महापंचायत की जगह महाशोक सभा करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें