फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: वीडी शर्मा बोले- आज कोर्ट ने मुहर लगा दी कि राहुल गांधी आदतन अपराधी है

Thu, 23 Mar 2023 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की वर्तमान सजा के मामले में भी पार्टी कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी और सत्य की जीत होगी। लेकिन राजनीतिक विरोधी यह ना समझें कि वे राहुल जी या कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबा सकते है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानहानि केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। इस पर मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आज कोर्ट ने मुहर लगा दी कि राहुल गांधी राजनीतिक आदतन अपराधी है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री से लेकर कई लोगों के बारे में इस तरह की शब्दावली का उपयोग किया है, जिसे न्यायालय ने उचित नहीं माना। दुनिया के देशों में भारत का अपमान कैसे हो सकता है? भारत का अपमान कैसे किया जा सकता है?  यह लगातार राहुल गांधी कर रहे हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि कोर्ट ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि राहुल गांधी इस देश में गैर जिम्मेदाराना व्यक्ति हैं। इस देश में राजनीतिक आदतन अपराधी है। पूरा गांधी परिवार आज जमानत पर है।

नाथ बोले- पार्टी कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी 
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की वर्तमान सजा के मामले में भी पार्टी कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी और सत्य की जीत होगी। लेकिन राजनीतिक विरोधी यह ना समझें कि वे राहुल जी या कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबा सकते है। पूरा देश राहुल जी के साथ है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और कानून में भरोसा करने वाली पार्टी है। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी ने हमेशा हर वर्ग और व्यक्ति का सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें