फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: दिवाली की सफाई के दौरान नीचे गिरी जहरीली गोली खाने से दो साल की बच्ची की मौत

Wed, 06 Nov 2024 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

30 अक्तूबर को वह परिवार के साथ घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान घर की टांड पर रखी अनाज में रखने वाली जहरीली गोली जमीन पर गिर गई थी। काम के दौरान संजय की दो साल की बेटी निहारिका शाक्य भी वहीं पर खेल रही थी। उसने जमीन पर पड़ी गोली उठाकर निगल ली।
विज्ञापन
भोपाल में जहरीली गोली खा लेने से बच्ची की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की साफ-सफाई में जुटे परिवार की दो साल की बच्ची ने जमीन पर गिरी जहरीली गोली निगल ली। उसे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। 
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। गुनगा थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि ग्राम जूनापानी में रहने वाले संजय शाक्य खेती किसानी करते हैं। 30 अक्तूबर को वह परिवार के साथ घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान घर की टांड पर रखी अनाज में रखने वाली जहरीली गोली जमीन पर गिर गई थी। काम के दौरान संजय की दो साल की बेटी निहारिका शाक्य भी वहीं पर खेल रही थी। उसने जमीन पर पड़ी गोली उठाकर निगल ली। कुछ समय बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत में सुधार नहीं होने के कारण एक नवंबर को उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान चार नवंबर को बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें